ब्रेकिंग हल्द्वानी:थाना बनभूलपुरा पुलिस ने 100 नशीले इंजेक्शनो की खेप सहित दो नशे के सौदागरों गिरफ्तार@👉 नैनीताल गवर्नर ने देहरादून प्रस्थान करने से पूर्व आला अफसरों की बैठक ली@ 👁रामनगर पुलिस ने 8 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार दूसरा फरार!

खबर शेयर करें -

नैनीताल( विशेष संवाददाता) पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन मे जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एवम थानाध्यक्ष बनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज थाना पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर रजा गेट से 20 मीटर आगे गोजाजाली की तरफ थाना-वनभूलपुरा से 02 व्यक्तियों-
👉- काजिम पुत्र मौ0 नाजिम नि0 ला0 नं0 18 वार्ड न0 24 लाल मस्जिद के सामने गली थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र-26 वर्ष।
👉- यूनूस उर्फ गीदड पुत्र मौ0 यूसूफ नि0 नई बस्ती इस्लाम लगडे के घर के पास वार्ड न0 26 थाना वनभूलपुरा उम्र 35 वर्ष को 50 इंजैक्शन Avil Pheniramine व 50 इंजैक्शन Buprenorphine कुल 100 अवैध नशे के इंजैक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त दोनों अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में संबंधित धाराओं के विरुद्ध मुकदमा एफ.आई.आर. नं0-184/22 धारा-8/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उन्हें माननीय सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा। पकड़े गए दोनो अभियुक्त गण पूर्व मे भी कई बार नशे के केश मे जेल जा चुके है तथा सजा काट चुके हैl


राजभवन नैनीताल 19 जून, l

   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) आज नैनीताल प्रवास के उपरान्त देहरादून के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व राज्यपाल से राजभवन में कुमाऊँ मंडल के प्रशासनिक अधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कुमाऊँ मंडल एवं नैनीताल जिले के विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की। 


           राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल में पर्यटकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है इसको देखते हुए वे अवस्थापना सुविधाओं, पार्किंग, रोड कनेक्टिविटी, नैनी झील की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि टूरिज्म को मार्डनाइजेशन से जोड़ते हुए वैल्यू एडिशन करने की जरूरत है। उन्होंने आयुक्त कुमाऊँ मंडल एवं डी.आई.जी से कहा कि नैनीताल में अवस्थापना सुविधाओं एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं के लिए दीर्घकालिक योजना बनायें। वहीं जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से तात्कालिक योजनाओं पर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि नैनीताल के सभी स्टेक होल्डर के साथ विचार-विमर्श करते हुए पार्किंग, ट्रैफिक व रोड कनेक्टिविटी की समस्याएं मुख्य रूप से सामने आयीं हैं इन सभी पर कार्य करने की जरूरत है, इसके लिए उन्होंने बेहतर योजना तैयार करने को कहा। 

         उन्होंने मल्टीलेवल पार्किंग व टनल पार्किंग की संभावनाओं पर विचार करने को कहा। राज्यपाल ने कुमाऊँ मंडल में नशावृत्ति व बुरी आदतों को रोकने को ठोस कदम उठाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। पर्यटकों हेतु नैनीताल में किये जा रहे सौन्दर्यीकरण कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने अन्य स्थानों पर भी इस तरह के कार्यों को बढ़ावा देने को कहा। राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल प्रवास के दौरान कई स्थानों का भ्रमण किया गया। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद किया।   

  इस दौरान अधिकारियों द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में सचिव श्री राज्यपाल रंजीत सिन्हा, आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत, डी.आई.जी कुमाऊँ डॉ. निलेश आंनद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, सी.एम.ओ डॉ. भागीरथी जोशी उपस्थित रही। 

.
                    

8 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार दूसरा फरार

👉जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के दिशा निर्देशन एवं महिला उपनिरीक्षक प्रीति के नेतृत्व में आज कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा शिव कालोनी तेलीपुरा रोड रामनगर से एक व्यक्ति फईम पुत्र शराफुद्दीन निवासी शिव कालोनी तेलीपुरा रोड रामनगर जिला नैनीताल को 8 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि उसका दूसरा साथी नईम पुत्र शराफुद्दीन निवासी शिवकालोनी तेलीपुरा रोड रामनगर जिला नैनीताल मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। जिस संबंध में कोतवाली रामनगर में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।


                    
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad