बिग ब्रेकिंग: काशीपुर (उधम सिंह नगर) पीएनबी बैंक में हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा!👉 3 लुटेरों सहित लाखों रुपए की लूटी नकदी बरामद@👉 जागरूक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस की भूरी= भूरी की प्रशंसा@

खबर शेयर करें -

काशीपुर (उधम सिंह नगर) अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफl उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर पुलिस ने विगत दिनों हुई
पंजाब नेशनल बैंक की मुरादाबाद शाखा में दिन दहाड़े हुई लाखों की लूट का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस ने उनके पास से लूटी गई 14 लाख 10 हजार 500 रूपयों की नकदी के अलावा सेमी आटोमेटिक पिस्टल, दो तमंचे कारतूस समेत घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की बाइक बरामद कर ली। पुलिस के इस खुलासे पर क्षेत्र के जुझारू समाजिक लोगों द्वारा उधम सिंह नगर तेजतर्रार पुलिस एसएसपी सहित पुलिस टीम पुलिस द्वारा की गई तत्काल कार्रवाई के प्रशंसा की है

शनिवार को दोपहर बाद काशीपुर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने मीडिया को बताया कि घटना के अनावरण के लिये पुलिस की आठ टीमों को गठन किया गया था। घटना के बाद से पुलिस ने पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली व उत्तर प्रदेश आदि गैर राज्यों में दर्जनों स्थानों पर दबिशें दी। एसएसपी ने बताया कि लूटकांड की घटना को अंजाम देने के बाद आज बदमाश रिश्तेदार की बाइक वापस करने जा रहे थे। पुलिस टीम को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो ढकिया गुलाबो रोड पर धर्मकांटे के समीप पुलिस ने घेराबंदी कर ली। इस दौरान बाइक सवार लूटेरों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने कार्यवाही के दौरान बाइक सवार बदमाशों को धर दबोचा
पूछताछ में पुलिस को तीनों ने अपना नाम ग्राम कुहाड़का थाना सदर जिला तरनतारण पंजाब निवासी जुगराज सिंह पुत्र सरदार सर्वन सिंह, जगजीत सिंह पुत्र सरदार बलजिंदर सिंह तथा तीसरे ने अपना नाम अर्शदीप सिंह पुत्र सरदार दलबीर सिंह बताया। जामा तलाशी में तीनों के कब्जे से पुलिस को बैंक से लूटी गई 14 लाख 10 हजार 500 रूपयों की नकदी के अलावा 32 बोर की एक फैक्ट्रीमेड सेमी आटोमेटिक पिस्टल, 315 बोर के दो तमंचे एवं लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई।
एसएसपी ने बताया कि पंजाब का तरनतारण का इलाका पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि लूट कांड को अंजाम देने के बाद लूटेरों ने दिल्ली से सेकंड हेंड स्कॉर्पियो कार का सौदा करने के साथ ही दिल्ली से महाराष्ट्र व औरंगाबाद के लिये एयर प्लेन के टिकट बुक कराये थे। उन्होंने कहा कि पकड़े गये लुटेरों की अभी और कुंडली खंगाली जा रही है।
खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई गणेश दत्त भट्ट, नवीन बुधानी, प्रदीप पंत, कपिल काम्बोज, धीरेन्द्र परिहार के अलावा कां. प्रेम कनवाल, कुशल सिंह, मनोज कुमार, विनोद जोशी, सुरेन्द्र सिंह, जगदीश फर्त्याल, मुकेश कुमार के साथ ही कुंडा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी, कां. देवेन्द्र बिष्ट व नीरज कुमार समेत एसओजी के एसआई कमलेश भट्ट, रविन्द्र सिंह, कां. कुलदीप सिंह, खीम सिंह, राजेन्द्र कश्यप व पंकज बिनवाल शामिल रहे। पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधी व बैंक से लूटी गई नकदी को बरामद करने से लोगों ने राहत की सांस ली है पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा कीl गौरतलब है कि गत दिनों काशीपुर के पीएनबी बैंक में दिनदहाड़े तीन लुटेरों ने बैंक कर्मियों को तमंचा दिखाकर लाखों रुपए लूट कर फरार हो गए थे बैंक की लापरवाही का आलम यह था बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं था इमरजेंसी सहारन नहीं थाl सीसी कैमरा भी घटिया किस्म का लगा हुआ थाl नगर एसएसपी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बैंक कर्मियों की लापरवाही के कारण यह डकैती हुई थी उन्हें अपराधिक कानून के तहत नोटिस भेजा जा रहा हैl एसएसपी ने स्पष्ट रूप से बैंक अधिकारियों को चेतावनी दी है यदि किसी भी बैंक में सुरक्षा उपकरणों में लापरवाही बरती गई तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगीl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad