बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी:मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को आयुक्त कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनता दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनी@👉 जनता दरबार में फरियादियों द्वारा राजस्व, सड़क, विद्युत, पेयजल आदि से सम्बन्धित 33 शिकायतें दर्ज हुई@👉मानसून अवधि में सम्भावित आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर मण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और रेखीय विभागों के अधिकारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली👉 बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि आपदा से पूर्व ही सुरक्षात्मक उपाय किये जाए @

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी 04 जून (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ )l मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को आयुक्त कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनता दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा राजस्व, सड़क, विद्युत, पेयजल आदि से सम्बन्धित 33 शिकायतें दर्ज हुई। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने दूरभाष से वार्ता कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं को निस्तारित कर कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए।
फरियादी धनीराम निवासी लामाचौड, हल्द्वानी ने बताया कि 02 वर्ष से उनके आवास में पेयजल का संयोजन विभाग द्वारा नहीं दिया गया है किन्तु जलसंस्थान द्वारा बिल भेजा जा रहा हैै इस संबंध में आयुक्त ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को एक सप्ताह के भीतर पेयजल का संयोजन देने के निर्देश दिए। यमुना धामी मुनौला के पति पिथौरागढ में जिला कार्यालय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थे किन्तु दिसम्बर 2020 में कोविड-19 से मृत्यु हो गई थी। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा मृतक आश्रित में पत्नी को सेवा से योजित न करने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारी को यथाशीघ्र उनकी पत्नी की मृतक आश्रित कोटे में फाइल तैयार कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।
करतार चन्द्र निवासी, भैसिया गदरपुर उधमसिंहनगर द्वारा बताया कि उनसे कोरे कागज पर धोखे से दस्ताखत कराकर फर्जी तरीके से उनकी भूमि पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जा किया हुआ है जिस पर इस संबंध में मण्डलायुक्त ने उपजिलाधिकारी सितारगंज को सम्बन्धित व्यक्ति की फाइल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। चोरगलिया क्षेत्र वासियों द्वारा अवगत कराया गया कि चोरगलिया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भवन दो वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो गया था किन्तु संस्थान में फैकल्टी की कमी के कारण संस्थान में फिटर व इलैक्ट्रीशियन की कक्षायें संचालित नहीं हो पा रही है। इस संबंध में आयुक्त से फैक्ल्टी की व्यवस्था का अनुरोध किया गया ।

बैठक में जवाहरनगर की कतिपय महिलाओं ने नगरनिगम में स्वच्छक के पद पर कार्य करने, विजय वीर सिंह नेगी निवासी गौजाजाली बिचली हल्द्वानी द्वारा भूखण्ड के रास्त से अतिक्रमण हटाये जाने का अनुरोध किया है। इस संबंध में मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देंश दिए।


👉हल्द्वानी ,
मानसून अवधि में सम्भावित आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर मण्डलायुक्त दीपक रावत ने मण्डल के सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और रेखीय विभागों के अधिकारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि आपदा से पूर्व ही सुरक्षात्मक उपाय किये जाए जिससे आपदा के प्रभाव को न्यून किया जा सके। समस्त विभागीय अधिकारी अपने स्तर पर आपदा से पूर्व समस्त तैयारियां सुनिश्चित करे व विभाग एलर्ट मोड़ में रहकर कार्य करें ।
मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी जनपदों के विद्यालय, घरों, सड़क के किनारे व भवनों के आस पास खड़े सूखे पेड़, जिनकी आंधी-तूफान से गिरने की संभावना है। ऐसे पेड़ो की लौपिंग की जानी जाती आवश्यक है। इसके लिए विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर 15 जून से पहले ही लौपिंग व चॉपिंग का कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाय। पेड़ो की लौपिंग हेतु आमजन सम्बंधित उपजिलाधिकारी व जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र पर भी दूरभाष के जरिये सूचित कर सकते है। इसके लिए मण्डलायुक्त ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को 15 जून तक हर हाल में पेड़ो की लौपिंग करवाने के निर्देश दिए। कहा कि इसकी रिपोर्ट भी विभाग द्वारा प्रस्तुत की जाय कितनी लॉपलिंग की जानी थी व कितने की गई। इसके साथ ही विद्युत ट्रेप, शार्ट सर्किट की समस्या हेतु पर्याप्त संख्या में पोल, ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मण्डलायुक्त ने वीसी में मण्डल के संवेदनशील व स्लाइडिंग स्थलों पर राष्ट्रीय राजमार्ग व लोनिवि के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर चेतावनी के साइनेज लगाने के निर्देश दिए। कहा कि साइनेज के लगने से सड़क मार्ग से यात्रा करता हुआ व्यक्ति को दूर से ही ऐसे स्थलों की जानकारी हो जायगी व दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगेगी। । नैनीताल, उधमसिंह नगर व टनकपुर के डूबने वाले क्षेत्रों मे आईपी कैमरा स्थापित करने के निर्देश दिए जिससे पानी का बढ़ने पर तुरंत कार्यवाही की जा सके। नगर निगम को नालों की सफाई , स्वास्थ्य विभाग को सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्प दंश के इंजेक्शन की आपूर्ति, जिला आपूर्ति एवम खाद्य विभाग को दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न की आपूर्ति कराने के निर्देश दिए।
मण्डलायुक्त ने कहा कि आपदा के दौरान किसी भी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा लापरवाही करने पर गंभीरता से लिया जाएगा व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। आपदा के दौरान पशुओं के घायल होने पर उन्हें भी उपचार हेतु पशु अस्पताल सुगमता व समय से लाया जा सके इसके लिए हर जिले में एनिमल रेस्क्यू वैन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। समस्त थानों व तहसीलो में आपदा राहत एवम बचाव के उपकरण हर हाल में क्रियाशील रहने चाहिए।

इस अवसर पर डीआईजी नीलेश आन्नद भरणे, जिलाधिकारी चम्पावत नरेंद्र भण्डारी, बागेश्वर विनीत कुमार, पिथौरागढ़ आशीष , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, डीएफओ संदीप, टीआर बीजू लाल, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, खाद्य नियंत्रक कुमांऊ हरबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad