बिग ब्रेकिंग चंपावत: विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सीएम धामी का जगह-जगह अभूतपूर्व स्वागत!👉पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत में हम जल्द ही मां हिंगला देवी मंदिर को रोप वे से जोड़ने का कार्य करेंगे, पूर्णागिरी मंदिर से संबंधित सभी समस्याओं का निस्तारण होगा 👉👁चंपावत शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित जाएगा@ जगह-जगह विशाल जन समूह द्वारा स्वागत से सीएम गदगद दिखे@ अशोक गुलाटी (एडिटर इन चीफ ) ग्राउंड जीरो रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

चंपावत अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ विधानसभा उपचुनाव में अभूतपूर्व विजय पर सीएम ने मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया और उनकी जगह जगह अभूतपूर्व स्वागत हुआ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का  टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं जनता द्वारा भव्यता से स्वागत किया गया।
     इस दौरान पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, सांसद अजय टम्टा एवं अन्य लोग मौजूद रहे । इससे पूर्व चंपावत के मुख्य बाजार में सभा को संबोधित करते हुए युवा कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा


कि चंपावत की देवतुल्य जनता द्वारा दिए गए समर्थन मत एवं स्नेह प्यार से मैं भावुक हूं। उन्होंने कहा चंपावत की जनता की हर आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा, उन्होंने चंपावत से चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को तुरंत स्वीकृति दिए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उत्तराखंड के लोगों का धन्यवाद किया है, साथ ही उन्होंने चंपावत की जनता का विशेष रूप से धन्यवाद किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कैलाश गहतोड़ी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को और आगे बढ़ाने के साथ ही हमारी सरकार क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का संचालन पूरी गुणवत्ता एवं तेजी के साथ करेगी। उन्होंने कहा जनता के साथ समन्वय बनाकर पूरे प्रदेश के साथ ही चंपावत में विकास कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत में हम जल्द ही मां हिंगला देवी मंदिर को रोप वे से जोड़ने का कार्य करेंगे, पूर्णागिरी मंदिर से संबंधित सभी समस्याओं का निस्तारण होगा , चंपावत शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जाने , सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का कैंपस चंपावत में खोले जाने जैसे विभिन्न कार्यो को जल्द किए जाने की बात कही ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत की जनता के आशीर्वाद से हम चंपावत के विकास के साथ ही उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे एवं राज्य की 25 वीं वर्षगांठ पर हमारा राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य, बागवानी, कृषि, पर्यटन, जैसे विभिन्न क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिए हम पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने कहा चंपावत के प्रत्येक गांव में सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा एवं संचार जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचे इसके लिए हम हर क्षेत्र के भौगोलिक आधार पर विभिन्न योजनाएं बनाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद एक भी घोटाला नहीं हुआ है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा आज प्रत्येक योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं एवं प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार पहुंचे इसके लिए कई कार्य किए गए हैं। देश एक सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है। पहली बार इस प्रकार का उत्साह चंपावत में देखने को मिला गर्मी के बावजूद भी भारी संख्या में जनसमूह अपने युवा सीएम के भाषण सुनने के लिए उपस्थित थाl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad