ब्रेकिंग हादसों का शहर हल्द्वानी:कार डिवाइडर के बीचोबीच पेड़ से टकरा गई। फायरमैन की दर्दनाक मौत + मृतक हल्द्वानी में फायर स्टेशन में तैनात था, …कैसे मौत खींच लाई..😟

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (स्टाफ रिपोर्टर) हल्द्वानी हादसों का शहर होता जा रहा है शायद ही कोई दिन जाता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में मौत ना हुई हो? शुक्रवार की रात मंडी बाईपास पर एक कार डिवाइडर के बीचोबीच पेड़ से टकरा गई। इस दौरान हादसे मेें कार में सवार फायरमैन की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी और सीओ ने मौके पहुंचेl विवरण के मुताबिक उधम सिंह नगर जनपद के अनुसार नानकमत्ता बिछुवा निवासी नितिन सिंह राणा 32 वर्ष पुत्र अरविंद सिंह फायर स्टेशन हल्द्वानी में तैनात था। फायरमैन के बैरक में मिलने के लिए उसके दो रिश्तेदार कार से आए थे। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे नितिन विभाग की डाक लेने के लिए एसएसपी कैंप कार्यालय जा रहा था। इस दौरान रिश्तेदारों के कहने पर फायरमैन उनकी कार यूके 06एएम 9405 में सवार हो गया। यह क्या मालूम था की मौत उसका बेसब्री से इंतजार कर रही है l भगवान को कुछ और ही मंजूर था।कार फायर ब्रिगेड कार्यालय से आगे घुमावदार मोड़ की तरफ जा रही थी। इस बीच चालक नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद कार डिवाइडर पर चढऩे के बाद बीचोबीच पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद विभाग के अन्य जवान मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें एसटीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने फायरमैन नितीन राणा को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायल साथियों रिशू और अनुराग सिंह को पुलिस ने एसटीएच में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी हरबंश सिंहए सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी और कोतवाल हरेंद्र चौधरी मौके पर पहुुंचे। बताया जा रहा है कि नितिन के रिश्तेदार ढिडोरा नानकमत्ता निवासी रिशु सिंह और खेड़ा नानकमत्ता निवासी अनुराग दोनों आईआरबी बैलपड़ाव में आयोजित पुुलिस भर्ती में भाग लेने आए थे। मृतक के परिवार वालों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया है पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad