बिग ब्रेकिंग देहरादून : साइबर अपराधियों ने डीजीपी का बनाया फर्जी अकाउंट! मचा हड़कंप@ विशेष रिपोर्ट:÷

खबर शेयर करें -

देहरादून (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ) देवभूमि में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं अपराधियों ने उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार का फर्जी ट्विटर अकाउंट बना दिया हैl फर्जी अकाउंट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया हैl पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया शेर को जैसे ही इसकी जानकारी मिली उन्होंने तत्काल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अकाउंट बनाने वाले की सरगर्मी से तलाश कर रही है गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय सोशल मीडिया सेल प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश चंद ने एफ आई आर दर्ज कराई है व उत्तराखंड पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट के अपडेट करने का काम करते हैं 19 मई को सोशल मीडिया ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सेक्सी शॉपिंग शॉपिंग सर्फिंग के दौरान पता चला डीजीपी उत्तराखंड के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बना है जिसमें डीजीपी के वास्तविक अकाउंट से फोटो की कॉपी कर पोस्ट की गई थीl जिसके बाद उप निरीक्षक ने सदर थाना पुलिस में एफ आई आर दर्ज कराई और फर्जी खाता बंद करा दिया गया, साइबर थाना सीओ अंकुश मिश्रा के मुताबिक उप निरीक्षक मुकेश चंद प्रभारी सोशल मीडिया सेल पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही अकाउंट बनाने वाले की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और मामले की कार्रवाई की जा रही हैl बरहाल डीजीपी का फर्जी अकाउंट बनाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और अपराधी की सरगर्मी से तलाश की जा रही हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad