बिग ब्रेकिंग उधम सिंह नगर:उधमसिंहनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार!👉 एक सट्टेबाज गिरफ्तार@👉 नशीले इंजेक्शन व टेबलेट के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार@

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर स्टाफ रिपोर्टर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा एस0ओ0जी0 जनपद ऊधमसिंहनगर को जुआ सट्टा कराने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे। उक्त के क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन जनपद उधमसिंह नगर के निर्देशन में प्रभारी एस०ओ०जी० के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम द्वारा 20-05-2022 को थाना गदरपुर के महतोस क्षेत्र में शमशान घाट के पास मुखबिर की सूचना पर CSk और RR के IPL मैच में सट्टा लगवाने वाले 01 व्यक्ति मोहम्मद नाजिम पुत्र मोहम्मद अहमद उम्र 23 वर्ष निवासी महतोस थाना गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से IPL सट्टे से सम्बन्धित 01 अदद मोबाइल फोन व 40000/- हजार रुपये नगद सट्टा रजिस्टर, पेन,बरामद हुए। अभियुक्त के मोबाइल फोन में IPL के मैंचों के दौरान कई लोगों द्वारा अभियुक्त के माध्यम से सट्टा लगाने और करीब पच्चास लाख रुपये से अधिक का फोन पे व गूगल पे के माध्यम से ट्रांजेक्शन होने की पुष्टि हुई तथा मोबाइल फोन में कई लोगों की सट्टा लगाने हेतु वाईस रिकार्डिंग भी प्राप्त हुई है जिसमें कई स्थानीय युवकों के IPL का सट्टा खेलने की पुष्टि हुई है। पूछताछ में मोहम्मद नाजिम द्वारा गदरपुर क्षेत्र के उमेश गुप्ता एवं अजहर निवासी महतोस के साथ मिलकर सट्टा करने और आगे सट्टा का पैसे इन दोनों को देने की बात कबूली है।इस बात का मोबाइल मैं एवडिंस भी मौजूद है। जिसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त मो.नाजिम व फरार अभियुक्त उमेश गुप्ता व अजहर के विरुद्ध थाना गदरपुर में FIR No. 92/2022 धारा 13 जुआ अधि0 व 120B/109 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

👉प्रभावी पुलिसिंग से उधमसिंहनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार।
नबी अहमद पुत्र अली अहमद निवासी वार्ड न० 29 सुभाष कानोनी रुद्रपुर द्वारा थाना उपरस्थित आकर सूचना दी गयी कि उसका पुत्र सद्दाम उम्र 24 वर्ष जो 18.05.2022 को कबाड इकटठा करने गया था तथा अब तक पर वापस नहीं आया है तथा सद्दाम नवाब निवासी सुभाष कालोनी के कबाड़ के गोदाम में काम करता है तथा नवाब से पूछने पर सही उत्तर नहीं दे रहा है उसे अंदेशा है कि उसके पुत्र सद्दाम को नवाब व उसके साथियों ने गायब कर दिया है इस संबंध में थाना रुद्रपुर में एफआईआर0 सं0 320/2022 धारा 365 भादवि० पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा मामले में गम्भीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक नगर/ अपराध, क्षेत्राधिकारी नगर रुद्रपुर व प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर को मामले के खुलासे हेतु निर्देशित किया गया। अभियोग संबंधी संदिग्ध नवाब के घर पर नहीं होना पाया गया। विवेचना में दिनांक 20/05/2022 को अभियोग के संबंध में दौराने तफ्तीश दो व्यक्तियों गंगाराम व शहनवाज की संदिग्ध गतिविधी पाये जाने पर जिन्हें गाबा चौक पर पूछताछ की गयी तो टालमटोल करने लगे जिन्हें थाने लाकर गहन पूछताछ की गयी तो उक्त गंगाराम व शहनवाज द्वारा दिनांक 18/05/2022 की रात को गुमशुदा सद्दाम का रोज की तरह कबाड़ बीनकर नवाब के गोदाम में आना जहा पर नवाब, निशा जुबेर, गंगाराम तथा शहनवाज द्वारा सद्दाम की हत्या कर शव एमिनटी स्कूल से आगे शमशान घाट के पास ढलान में फैकने की बात बतायी गयी तथा पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त गण गंगाराम व शहनवाज की निशानदेही पर गुमशुदा सद्दाम का शव जो एमिनिटी स्कूल के आगे शमशान घाट के पास ढलान पर भांग के झाडियों में कबाड व प्लास्टिक पालीथीन में लपेटकर फैका गया था बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण गंगाराम व शहनवाज से पूछताछ में इनके द्वारा बताया गया कि 18/05/2022 की रात सद्दाम गंगाराम शहनवाज तथा जुबेर जो नवाब के यहां कबाड लाने का काम करते हैं तथा नवाब व उसकी महिला मित्र निशा नवाब के कबाड गोदाम में मौजूद थे जहां पर सद्दाम का कबाड़ के रुपये को लेकर नवाब के साथ विवाद हो गया तथा सद्दाम ने नवाब का कालर पकड़ लिया था जिस कारण नवाब निशा जुबेर गंगाराम तथा शहनवाज ने एक राय होकर सद्दाम के साथ मारपीट कर उसे नीचे गिरा दिया तथा नाक मुह बंद कर दम घोट कर सद्दाम की हत्या कर दी गयी तथा पहचान छिपाने के लिये सद्दाम के कपड़े उतरकर उसके मुह तथा शरीर पर नाक से हमला कर शव को विक्षत कर दिया गया तथा चेहरे को कचल दिया तथा दिनांक 19/05/2022 को शन को कबाड ले जाने वाले रिक्शे में रखकर उपर से कबाड़ से ढक दिया तथा पांचो व्यक्तियों द्वारा मृतक सदाम के शव को अमिनिटी स्कूल से आगे शमशान घाट के पास ले जाकर ढलान में झाडियों में फैक दिया गया था। अभियोग में अभियुक्त गण के विरुध धारा 302/201/34 आई0 पी0 सी0 की वृद्दी की गयी है अभियुक्त गण गंगाराम व शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अभियुक्तगण नवाब, निशा तथा जुबेर फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया तथा शिघ्र ही गिरफ्तार कर लिये जायेंगे।

👉उधमसिंहनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, नशीले इंजेक्शन व टेबलेट के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में नशे व नशे के कारोवार फैलाने वाले लोगों के विरूध चलाये जा रहे अभियान के तहत तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सितारगंज के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक महोदय किच्छा के नेतृत्व में 20-05-2022 को मुखबिर की सूचना पर चौकी दरक क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुरैय्या पैराफिट के पास अभियुक्त इस्तकार पुत्र सिराज अहमद उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम भैसिया पोस्ट सियाठेरी थाना शीशगण जिला बरेली 30 प्र0 को पकड़ा गया जिसकी तलाशी मौके पर तहसीलदार / मजिस्ट्रेट श्री सुरेश चन्द्र बुरलाकोटी तहसीलदार किच्छा द्वारा तलाशी ली गयी दौराने तलाशी पकड़े गये व्यक्ति के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में नशे के इंजेक्शन टेबलेट व कैप्सुल बरामद किये गये। जिसे एन. डी. पी. एस. की धारा 8/22 में गिरफ्तार किया गया है। दौराने गिरफ्तारी व बरामदगी मौके पर फोटोग्राफी व विडोयोग्राफी की गयी है। पकड़े गये व्यक्ति इस्तकार उपरोक्त द्वारा बताया कि वह उक्त नशीले इंजेक्शन टेबलेट व कैप्सूल बहेडी स्थित शोभित मेडीकल व राहुल मेडीकल से लाता है व लालपुर व किच्छा क्षेत्र में नशा करने वाले लोगों को मुहमांगे दामों पर विक्री करता है। पकड़े गये अभियुक्त के विरूध धाना किच्छा में मुकदमा अपराध संख्या 206 (2022 धारा 08/22 एन डी पी एस एक्ट के अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad