बिग ब्रेकिंग: चोरी के शक में चौकी प्रभारी ने महिला को पीट-पीट कर किया अधमरा, सस्पेंड हुए!

खबर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून कार्यालय बंद घर में हुई चोरी के मामले में शक पर पुलिस ने एक महिला की बुरी तरह से पिटाई कर दी गई। आरोप है कि चोरी उगलवाने के लिए उसके साथ ऐसा किया गया। महिला की हालत बिगड़ी तो पुलिस ने छोड़ा। गंभीर हालत में महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। डीआईजी गढ़वाल रेंज जन्मेजय खंडूरी ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करते हुए सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी को प्रकरण की जांच सौंप दी है।जोगीवाला चौकी क्षेत्र के मंत्रा अपार्टमेंट, मोहकमपुर स्थित फ्लैट में इंजीनियर देवेंद्र ध्यानी का परिवार रहता है। बीते सात मई को वह किसी काम से दिल्ली गए थे। इस दौरान फ्लैट बंद रहा। वहां से वह 14 मई को वापस आए तो देखा कि उनके फ्लैट का दरवाजा खुला है।अंदर अलामारी भी खुली पड़ी थी। अंदर से सोने चांदी के जेवरात गायब थे। उनके घर पर एक मंजू (शर्मी) नाम की महिला (निवासी सीतापुर, उत्तर प्रदेश) काम करती थी। ध्यानी ने पुलिस को तहरीर दी तो जोगीवाला पुलिस ने शक के आधार पर मंजू को पूछताछ के लिए बुला लियामहिला का कोरोनेशन अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे का विवेचना अधिकारी भी चौकी प्रभारी जोगीवाला दीपक गैरोला को नियुक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad