ब्रेकिंग हल्द्वानी:कोतवाली पुलिस ने हत्या के आरोपी को तत्काल किया गिरफ्तार!

खबर शेयर करें -

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने हत्या के आरोपी को तत्काल किया गिरफ्तार

हल्द्वानी स्टाफ रिपोर्टर 15. मई को वादिनी श्रीमती सुषमा पत्नी चरन सिंह नि0 अम्बेडकर नगर बरेली रोड हल्द्वानी ने थाने मे आकर सूचना दी कि 14. मई की रात्रि करीब 11.30 बजे घर से खाना खाने के बाद बाहर गया था जिसे हम लोग वापस बुला रहे थे परन्तु वो घर आने से मना कर रहा था तो मंगलपड़ाव चौकी के पीछे उसका किसी व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया था जिसे मै शक्ल से पहचानती हूँ । उस अज्ञात लड़के को मेरे भाई ने एक दो थप्पड़ मारे तथा वो लड़का मेरे भाई को धमकी दे गया कि मै तुझे देख लूँगा और जान से मार दूँगा । हम लोगो ने उसकी बातो पर ध्यान नही दिया औऱ हम लोग वापस चले गये परन्तु मेरा भाई वापस नही आया ।सुबह प्रार्थिनी को पुलिस के माध्यम से पता चला कि मेरा भाई हॉस्पिटल में एडमिट है सूचना पर जब हम हॉस्पिटल पहुँचे तो वहाँ चिकित्सको द्वारा मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया । उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर नम्बर -247/2022 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया
पंकज भटट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा हत्या के मुख्य आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किए जाने के संबंध में अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। डॉ0 जगदीश चन्द्र एस0पी0 अपराध/यातायात नैनीताल, हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशानुसार श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में श्री हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में तत्काल टीमों का गठन किया गया गठित टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास सी0सी0टी0वी0 कैमरो का अवलोकन किया गया तथा टीम द्वारा क्षेत्र में पतारसी सुरागरसी करते हुए उक्त हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अभि0 दीपक उर्फ दीपू पुत्र जगदीश निवासी भीमनगर कब्रिस्तान गेट के पास थाना बनभुलपुरा जनपद नैनीताल को तत्काल गिरफ्तार।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह रिक्शा चलाता है तथा शराब लेने भट्टी की ओर जा रहा था कि अचानक मेरा कंधा दीपक से टकरा गया जिस कारण दीपक ने उसे महिलाओं एवं दुकानदारों के सामने थप्पड़ मारे एवं गाली गलौज की गई।
कुछ समय पश्चात अभि0 दीपक उर्फ दीपू जब वापस जा रहा था तो उसे दीपक दिख गया बदला लेने के लिए एवं गुस्से में आकर उस पर पत्थर से कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
16/ मई को अभियुक्त को समय से मा0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।

विवेचक:-
प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र चौधरी

पुलिस टीम
हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी
व0उ0नि0 रमेश सिंह बोहरा
उ0नि0 कश्मीर सिंह
का0 हितेन्द्र वर्मा
का0 उमेश पंत
का0 घनश्याम रौतेला
का0 भगवान सैलालl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad