बिग ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसा,डंपर से टकराई बोलेरो,पांच की दर्दनाक मौत! दो घायल@

खबर शेयर करें -

नोएडाः विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार को प्रातः दर्दनाक हादसा हो गया। जेवर टोल के नजदीक ओवरलोड डंपर से बोलेरो टकरा गई। मौके पर ही 5 लोगों के मौत की मौत हो गई हैl


वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें चन्द्र कांत नारायण बुराड़े निवासी महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे, स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े निवासी महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे, मालन विश्वनाथ कुंभार निवासी महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे, रंजना भरत पवार निवासी नियर गणपति मन्दिर सरवन गली मराठा नगर बारामती पुणे, नुवंजन मुजावर निवासी-गौंस-202 मुजावर गली हिरेकोड़ी हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी शामिल हैं। वहीं जो घायल हुए हैं उनके नाम नारायण रामचन्द्र कोलेकर निवासी-नोडल, तहसील फलहन, जिला-सतारा, सुनीता राजू गस्टे निवासी हिरेकोड़ी, हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी कर्नाटका हैं।


पुलिस के मुताबिक गाड़ी में सवार लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे. दुर्घटना जेवर टोल प्लाजा से पहले 40 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुई है. हादसा सुबह 5 बजे के करीब होना बताया जा रहा है.  पुलिस के अनुसार बोलेरो गाड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई. गाड़ी में 7 लोग सवार थे, जिनमें से 5 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे में 2 शख्स घायल हुए, जिन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है.l 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad