बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी:ब्रेकिंग : चिकित्सालय के एमडी से मांगी 3 करोड़ की रंगदारी ! पुलिस जांच में जुटी@

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी स्टाफ रिपोर्टर आज उस समय हड़कंप मच गया जब रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक चिकित्सक से तीन करोड़ की रंगदारी मांगी गई हैं। डरे सहमे चिकित्सक पुलिस की शरण में पहुंच गए। पुलिस ने भी चिकित्सक की तहरीर में मुकदमा दर्ज करके मामलेकी छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है फोन हापुड़ से आया था

विवरण के मुताबिक डॉक्टर द्वारा थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक फोन कर बदमाश ने तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। फोन पर कहा गया कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिये तो वे डॉक्टर को जान से मारने और बेटे के अपहरण कर लेंगे। पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी।कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच से पता चला कि फोन हापुड़ से आया था। फिलहाल हुई छानबीन से पता चला कि चिकित्सक को धमकी भरा फोन हापुड़ से किया गया था। पुलिस ने कुछ जानकारियां जुटाकर एक टीम को हापुड़ के लिए रवाना कर दिया है।एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर रंगदारी मांगे जाने से डॉक्टरों में भय व्याप्त हो गया हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad