बिग ब्रेकिंग: हल्द्वानी पुलिसकर्मी के आवास में दिल्ली की महिला के साथ में दुष्कर्म! मुकदमा दर्ज@

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी( विशेष संवाददाता) अब हल्द्वानी पुलिसकर्मी के आवास में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है दिल्ली की महिला के साथ हल्द्वानी में पुलिसकर्मी के मकान में दुष्कर्म की सनसनीखेज खबर सामने आई है हालांकि पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया हैl पीड़ित महिला के मुताबिक
दिल्ली की रहने वाली एक शादीशुदा महिला को झांसा देकर हरियाणा के एक व्यक्ति द्वारा दिल्ली से हल्द्वानी लाकर एक पुलिसकर्मी के मकान में दुष्कर्म का मामला सामने आया है पूरे मामले में मुखानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है घटना 2 साल पुराना बताया जा रहा है। यही नहीं महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने दुष्कर्म के साथ-साथ उसके ₹400000 नगदी और ₹2800000 के जेवरात भी हड़प ली है।महिला ने पूरे मामले में दिल्ली पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले को मुखानी पुलिस में ट्रांसफर किया है।महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 अगस्त 20 को उसके भाई ने पुश्तैनी हड़प ली। इसी कारण वह घर से गुस्साकर अपने जेवरात और चार लाख रुपये नगदी लेकर निकली थी। उसने अपने परिचित हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर 28 निवासी प्रवीण कुमार शर्मा उसको मदद देने का भरोसा दिया क्योंकि प्रवीण महिला के बच्चों को पढ़ाता था, इसी कारण महिला ने उसके ऊपर भरोसा कर लिया महिला ने बताया कि 1 दिन प्रवीण कार में बिठा कर उसको हल्द्वानी ले आया।आरोप है कि प्रवीण ने उसके हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया धमकी दी कि किसी से शिकायत करने पर उसके पैसे नहीं मिलेंगे और बदनामी भी होगी। महिला 15 सितंबर20 को बस से दिल्ली चली गई। महिला ने दिल्ली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया जिसके बाद दिल्ली पुलिस मामले को हल्द्वानी पुलिस को ट्रांसफर किया है पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संदर्भ में मुखानी थाना प्रभारी दीपक बिष्ट से संपर्क किया गया संपर्क नहीं हो रहा थाl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad