बिग ब्रेकिंग: चमोली (गढ़वाल) के दो पत्रकारों का निधन, शोक की लहर दौड़ी#

खबर शेयर करें -

थराली (चमोली)l

चमोली जिले के वरिष्ठ पत्रकार हरीश बिष्ट और सुरेंद्र भंडारी के निधन पर पवर्तीय पत्रकार एसोशियेशन ,प्रेस क्लब थराली और स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्निलस्ट से जुड़े पत्रकारों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पत्रकार हरीश बिष्ट को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की l
थराली में आयोजित शोक सभा मे पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पिमोली ने वरिष्ठ पत्रकार और हरीश बिष्ट को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका यूँ चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति है l

गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार हरीश ब्रेन मरेज की शिकायत के चलते एम्स अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती थे जहां से उनका इलाज चल रहा था लेकिन इलाज के दौरान ही पत्रकार हरीश का असामयिक निधन हो गया l
थराली में आयोजित शोक सभा मे पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पिमोली ,स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के तहसील अध्यक्ष मोहन गिरी ,वरिष्ठ पत्रकार जयवीर मनराल, रमेश थपलियाल, हरेंद्र बिष्ट,यशवंत बड़ियारी, हेम मिश्रा,राकेश सती,संजय कंडारी,रमेश जोशी,केशर सिंह नेगी,गिरीश चंदोला ने पत्रकार हरीश के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए पत्रकार हरीश के निधन को पत्रकारिता जगत की बहुत बड़ी क्षति बताया है l देवभूमि माया न्यूज़ पोर्टल चैनल परिवार की तरफ से भी आज दो दिवंगत साथी हो पत्रकारों के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad