ब्रेकिंग उधम सिंह नगर: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ! दंपति चला रहे थे जिस्मफरोशी का धंधा@ 4 लोगों को किया गया गिरफ्तार# एक अन्य मामले में एएचटीयू टीम द्वारा गुमशुदा महिला को मिलवाया गया परिजनों से & पुलिस का आभार जताया@

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर (विशेष संवाददाता )lवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक अपराध/ पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, 16 अप्रैल क को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य को सूचना मिली की कुछ महिलाओं व पुरुषों द्वारा रुद्रपुर शहर में अनैतिक देह व्यापार का कार्य किया जा रहा है। जिनके द्वारा मोबाइलों के माध्यम से युवतियों की फोटो को वाट्सएप के माध्यम से भेज कर युवतियों के दाम लगाकर पैसे लेकर अनैतिक धंधा किया रहा है। जिससे युवाओं में गलत असर पड़ रहा है. सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली (ऑपरेशन) के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम व एडीटीएफ टीम का गठन कर संयुक्त रूप से पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए जनता इंटर कॉलेज के पास से 04 व्यक्तियों को अनैतिक व्यापार करते पकड़ा गया, जिनके पास से मोबाइल बरामद हुए। मोबाइलों में ग्राहकों को कई कई युवतियों की फोटो भेज कर युवतियों के दाम लगाकर पेटीएम के माध्यम से पैसे लिए जाने पर चारों व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त शातिर किस्म के है जिनके सम्बन्ध में अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त गण।
1-विप्लव पुत्र युसूफ खान निवासी एफ-80 जवाहर पार्क खानपुर दक्षिण दिल्ली हाल निवासी आवाज विकास रुद्रपुर उम्र 32 वर्ष
2-सुकुमार सरकार पुत्र श्री मनेंद्र सरकार निवासी वार्ड नंबर 2 मोतीपुर बुक्सोरा दिनेशपुर अनपद उधम सिंह नगर हाल निवासी आवास विकास रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर उम्र 32 वर्ष ।
3-प्रिया पत्नी अभय डाली निवासी ग्राम खुरपया बंडिया वार्ड नंबर 2 किच्छा जनपद उधम सिंह नगर हाल निवासी गोल मढैया ट्रॉजिट कैंप रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष
4- राखी बेगम उर्फ लवली पत्नी विप्लव खान निवासी एफ 80 जवाहर पार्क खानपुर दक्षिण दिल्ली हाल निवासी आवास विकास रुद्रपुर उधम सिंह नगर उम्र 30 वर्ष

बरामदा मामोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के 04l

उधर दूसरी ओर उधम सिंह नगर पुलिस ने

एएचटीयू टीम द्वारा गुमशुदा महिला को मिलवाया गया परिजनों से,परिजनों ने जताया आभार।
पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन द्वारा जनपद में अज्ञात शवों की शिनाख्त व गुमशुदा की तलाश व बरामदगी हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को 02 माह का अभियान चलाकर कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है, टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है ।आज 17. अप्रैल को काफी अथक प्रयासों के बावजूद काशीपुर क्षेत्र से फरहा पुत्री स्वर्गीय आमिर हुसैन निवासी मोहल्ला थाना साबिर कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 35 वर्ष जो दिनांक 3/4/22 को अपने घर से चली गई थी को आज टीम के सदस्य कॉन्स्टेबल संजय व कांस्टेबल राजेंद्र द्वारा सुल्तानपुर पट्टी से बरामद किया गया।जिनको कोतवाली काशीपुर में परिजनों के सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा अपने बच्चों को सकुशल पाकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad