बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी: प्रातः वॉक पर निकलना अब खतरे से खाली नहीं? मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर सैनिक धामी को कार ने कुचला ! परिवार में कोहराम मचा+ पुलिस कार चालक की खोज में जुटी#

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (स्टाफ रिपोर्टर)l हल्द्वानी की सड़कों में प्रातः मॉर्निंग वॉक करना भी अब खतरे से खाली नहीं है जरा सी चूक हो गई सीधे यमराज के पास पहुंच गए l चार धाम मंदिर के निकट मुखानी थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर हवलदार को कार ने कुचल दिया घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है कार चालक फरार बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पीपलपोखरा मुखानी निवासी 45 वर्षीय बलवंत सिंह धामी दो साल पहले ही हवलदार पद से रिटायर्ड हुए थे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार की सुबह बलवंत सिंह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वापसी के दौरान चार मंजिल मुखानी के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी सूचना के बाद मौके पर परिजन पहुंचे जहां परिजन घायल अवस्था में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी वहीं घटना के बाद से एक कार चालक फरार चल रहा है। उधर थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने देवभूमि माया न्यूज़ पोर्टल चैनल को बताया बताया कि आज प्रातः चार धाम के निकट एक कार ने पूर्व सैनिक को कुचल दिया, कार का नंबर 18 8 1 बताया जाता हैl उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार से जैसे ही तहरीर आएगी मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा पुलिस कार की तलाश कर रही हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad