बिग ब्रेकिंग: इधर बेड में महिला की लाश, उधर नाले में अधेड़ की लाश!

खबर शेयर करें -

देहरादून। विशेष संवाददाता राजधानी दून से सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । राजपुर रोड़ स्थित कपूर गेस्ट हाउस के एक कमरे में बेड के भीतर महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है है कि युवती का शव सड़ा-गला हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शव एक से डेढ़ माह पुराना बताया जा रहा है। जिस कमरे में महिला रह रही थी। उसी कमरे में बेड में महिला का शव रखा गया था। पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया हत्या मान रही है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसका पति भी रुका था, लेकिन पति का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। शव अधिक दिन पुराना होने के चलते पता लगाना मुश्किल है हत्या कैसे हुई है। उधर दूसरी और उधम सिंह नगर मुख्यालय रुद्रपुर मैं आज प्रातः एक नाले में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई उक्त शव सड़ी गली अवस्था में बरामद हुआ है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैl पुलिस सूत्रों के मुताबिक रेनबो स्कूल को जाने वाली रेलवे क्रॉसिंग से उत्तर की तरफ रेलवे लाइन के किनारे पानी के नाले में एक मृत व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था । शव सडी गली अवस्था में था जिसे पहचानने का प्रयास किया जा रहा है जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है जिसने बैगनी रंग की शर्ट पर नीले रंग के पेंट पहनी हुई है शव लगभग 10 -12 दिन पुराना प्रतीत होता है। पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगाl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad