बिग ब्रेकिंग: घर में पड़ी थी मां की ‘अर्थी”! ..हो गया एक और हादसा….?

खबर शेयर करें -
D


सोनभद्र (विशेष संवाददाता )l(उत्तर प्रदेश )l ऊपर वाले का खेल भी निराला है मां की अर्थी घर पर पड़ी हुई थी लोग इंतजार कर रहे थे कि बेटा आएगा संस्कार के लिए चल पड़ेगा यह क्या मालूम था कि मां _ बेटे की एक साथ एक साथ अर्थी निकलेगी, ऐसा ही दर्दनाक हादसा हृदय को झकझोर कर रख दिया है । दर्दनाक वाकया म्योरपुर थाना जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश इलाके के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आश्रम मोड़ के पास शनिवार की देर रात एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। उधर मृत युवक की मां का शव उसके घर पर पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए शव को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। हादसे का कारण बने ट्रक को छोड़ चालक फरार हो गया है।
म्योरपुर थाना इलाके के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आश्रम मोड़ के पास सड़क हादसे में प्रहलाद पनिका (45) पुत्र मनफेर निवासी कटौन्धी थाना दुद्धी की मौत हो गई। मृतक के दो भाई व माता-पिता म्योरपुर थाना क्षेत्र के डडीहरा गांव में रहते हैं। इस दौरान शनिवार की शाम उसकी माता फुलकुंवर की मृत्यु हो गई थी।
माता के मृत्यु का समाचार सुनकर वह डडीहरा स्थित पैतृक घर गया हुआ था। दाह संस्कार रविवार की सुबह होने की वजह से वह वापस कटौन्धी गांव जा रहा था। इस दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
युवक की मौत के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ रात में ही मौके पर जमा हो गई। रात में परिजनों को सूचना मिलने के बाद वह दोहरे मातम में डूब गए। एक तरफ मां की अर्थी पड़ी थी तो दूसरी तरफ पुत्र के भी मृत्यु का समाचार सुनकर लोग हिल उठे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। पूरा गांव शोक में डूबा हुआ था विश्वास ही नहीं हो रहा था कि 1 दिन पहले मां बेटे जीवित थे पल भर में पूरा खेल खत्म हो गया ऊपर वाले के आगे किसी की भी नहीं चलती हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad