ब्रेकिंग हल्द्वानी:एसपी सिटी ने क्षेत्र के सभी बैंकों के प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित कर सुरक्षा मापदंडों के संबंध में ली विस्तृत जानकारी !

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी( स्टाफ रिपोर्टर)l आज हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी की अध्यक्षता में कोतवाली हल्द्वानी परिसर में हल्द्वानी सर्किल के समस्त बैंक मैनेजरों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई। निम्न आदेश निर्देश दिए गए:–

➡️ बैंक में नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे सही से कार्य करें।

➡️ बैंक में फाइल उपकरण सही हालत में रहे।

➡️ बैंक में सिक्योरिटी गार्ड भी अनिवार्य रूप से नियुक्त हों।

➡️ बैंक में अलार्म सुचारू रूप से कार्य करे रहे हों।

➡️ एटीएम में भी सीसीटीवी कैमरा तथा सिक्योरिटी गार्ड की नियुक्ति की जाय।

➡️ बैंक में नियुक्त गार्ड द्वारा सतर्क एवं सावधानीपूर्वक ड्यूटी की जाय तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल बैंक प्राधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया जाय। सुरक्षा गार्ड से सुरक्षा ड्यूटी के अलावा कोई अन्य काम न लिया जाय।

➡️ गोष्टी में उपस्थित सभी अधिकारी गणों को हल्द्वानी सर्किल के समस्त प्रभारी अधिकारियों के सीयूजी नंबर तथा डायल 112 के संबंध में भी जानकारी दी गई एवं जागरूक किया गया। साथ ही हल्द्वानी सीटी कंट्रोल रूम फायर स्टेशन का नंबर भी उपलब्ध कराया गया।

गोष्टी में श्री हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, श्री रमेश बोहरा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, श्री नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, श्री दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी, चौकी प्रभारी राजपुरा, चौकी प्रभारी मेडिकल, चौकी प्रभारी लामाचौड़ तथा हल्द्वानी क्षेत्र के बैंक प्रबंधक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad