breaking अल्मोड़ा: हल्द्वानी कुसुम खेड़ा निवासी पारस अधिकारी युवक रामगंगा नदी में डूबने से मौत#

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा( संवाददाता ) अल्मोड़ा जनपद से दुख भरी खबर आ रही है जिले के चौखुटिया में रामगंगा नदी में डूबने से कुसुम खेड़ा हल्द्वानी वासी युवक की मौत हो गई। मृतक युवक यहां अपने दोस्त के साथ आया था। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना आज सुबह 11 बजे की है। मृतक का परिवार अभी हल्द्वानी में रहता है। विवरण के मुताबिक पारस अधिकारी (22) पुत्र लाल सिंह निवासी निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी बीते सोमवार की शाम रिठाचौड़ा निवासी अपने दोस्त योगेश जोशी के साथ यहां आया था। आज सुबह दोनों दोस्त सहित तीन लोग अगनेरी मंदिर रामगंगा नदी के पास नहाने गए। इस बीच पारस डूब गया।उसके दोस्त ने उसको बचाने का हर संभव प्रयास किया। वह उसको नहीं बचा पाया। बाद में स्थानीय लोगों ने शव को निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार हेमन्त सिंह मेहरा भी मौके पर पहुँचे। उन्होंने शव का पंचनामा किया। शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है। बताया जाता है मृतक के पिता हल्द्वानी में ऑटो चलाते हैं। मृतक मूल रूप से रानीखेत का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad