बिग ब्रेकिंग: सवारियों से भरी बोलेरो वाहन 80 फुट खाई में गिरी! ..फिर क्या हुआ..?

खबर शेयर करें -

टिहरी (गढ़वाल) (हमारे देहरादून कार्यालय)l जाको राखे साइयां मार सके ना कोय की कहावत आज सच साबित हो गई, जब बोलेरो में खचाखच भरी सवारियों सहित वाहन 80 फुट गहरी खाई में गिर गया इतनी खतरनाक गहराई थी कि इंसान की चिथड़े उड़ जाते, परंतु ऊपर वाले की लीला भी गजब है सभी को मौत के मुंह से बचा लिया गयाl और निसंदेह अद्भुत प्रभु का करिश्मा हो गयाl मौत के काल में जाने से बचा लिया lविवरण के मुताबिक टिहरी के मियाला – बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे।

विवरण के मुताबिक पिलवा के पास बिनक्खाल से ऋषिकेश जा रहे बोलेरो वाहन (गाड़ी न0 यूके 14टीए 1379) अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे, जिसमें चार बच्चे, सात महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। सभी को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलेस्वर में लाया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर बताएं जा रहे हैं।

जबकि घटना के बाद से चालक प्रकाश लाल फरार चल रहा है। थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि सभी बच्चों और चार अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि पांच अन्य का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऊपर वाले का आज अद्भुत करिश्मा देखने को मिला है वहीं चालक फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad