ब्रेकिंग बागपत (उत्तर प्रदेश) उत्तराखंड पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक जवान की मौत;4 पुलिसकर्मी घायल! नैनीताल से 3 कैदियों को लेकर हरियाणा पेशी पर गए थे; लौटते समय हादसा हो गया # मृतक पुलिसकर्मी अरुण कुमार मौर्य दिनेशपुर उधम सिंह नगर निवासी +

खबर शेयर करें -

बागपत (उत्तर प्रदेश) अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ उत्तराखंड पुलिस के लिए दुख भरी खबर आ रही है नैनीताल से 3 कैदियों को लेकर हरियाणा गए उत्तराखंड की वाहन लौटते समय सड़क हादसे में एक जवान की मौत हो गई चार घायल हो गए हैं एक की हालत नाजुक बताई जा रही है l बागपत में देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक जवान की मौत हो गई vah udham Singh Nagar ka nivasi tha जबकि 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में एक जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है.घायल पुलिसकर्मी si रमेश सिंह कंपोज ‌निवासी ग्राम रामनगर, उधम सिंह नगर, , कांस्टेबल प्रवीण निवासी जिला हल्द्वानी, उत्तराखंड , कांस्टेबल मनोज निवासी रुद्रपुर, उत्तराखंड, चालक कांस्टेबल नवीन निवासी जिला पिथौरागढ़ मृत पुलिसकर्मी: कांस्टेबल अरुण कुमार मौर्य निवासी ग्राम दिनेशपुर, जनपद उधम सिंह नगर।

दर्दनाक हादसे की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि उत्तराखंड के नैनीताल से पांच पुलिसकर्मी तीन कैदियों को पेश करने के लिए हरियाणा गए थे. अदालत में कैदियों की पेशी होने के बाद बागपत के रास्ते उत्तराखंड लौट रहे थे. तभी पीछे से एक ट्रक ने पुलिसकर्मियों की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण दर्दनाक हादसा हो गया गया।.

उत्तराखंड के नैनीताल पुलिस लाइन के एसआइ रमेश सिंह कम्बोज, कांस्टेबल अरुण कुमार मौर्य, कांस्टेबल प्रवीण, कांस्टेबल मनोज और कांस्टेबल नवीन, नैनीताल जेल में बंद तीन बंदी मोनू उर्फ मंडी पुत्र कर्मवीर व अमित उर्फ मित्ता पुत्र कृष्ण कुमार निवासीगण ग्राम नेहला भूना जनपद फतेहाबाद और अमरजीत सिंह उर्फ मीनू पुत्र बलवान सिंह निवासी ग्राम जुनेवान जनपद जींद (हरियाणा) को जानलेवा हमले के केस में मंगलवार को पेशी पर लेकर जनपद जींद की अदालत में गए थे। वहां से वापस लौटते समय शाम करीब साढ़े आठ बजे ईपीई पर ग्राम मवीकलां टोल बूथ के निकट पुलिस वाहन में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

जिससे अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में पुलिसवाले और बंदी घायल हो गए। उन्हें बागपत पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर चिकित्सक डा. जेके यादव ने कांस्टेबल अरुण कुमार मौर्य को मृत घोषित किया। वहीं एएसपी मनीष कुमार मिश्र, सीओ अनुज कुमार मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिला अस्पताल में घायलों का जानकारी प्राप्त की। एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि ट्रक की पुलिस वाहन में टक्कर लगने से हादसा हुआ है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। ट्रक का आरोपित चालक फरार हो गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

एसपी ने बताया कि इस सड़क हादसे में गाड़ी में सवार पांच पुलिस वालों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें एक की मौत हो गई और चार पुलिस वाले घायल हो गए. उन्होंने बताया कि गाड़ी में बैठे तीनों कैदियों को भी हादसे में चोट लगी है.

ट्रक को किया गया जब्त
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद एक्शन लेते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है. हालांकि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है.। जैसे ही वहां दुर्घटना की जानकारी मिली और एक मित्र पुलिस की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad