बिग ब्रेकिंग देहरादून: इंतजार की घड़ियां हुई खत्म!!.. आखिर मंत्रियों को बट गए विभाग!

खबर शेयर करें -

देहरादून। (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ )lआखिर काफी दिन के इंतजारी के बाद मुख्यमंत्री ने देर रातमंत्रियों के विभागों से जुड़े आदेश भी जारी कर दिए गए। मुख्य सचिव संधु की ओर से यह आदेश जारी किया गया। सीएम धामी ने बड़े विभागों समेत 23 महकमे अपने पास रखे। सतपाल महाराज व धन सिंह रावत को भी कई aham महकमे दिए गए हैं। कुछ पुराने मंत्रियों को पहले से हल्का किया गया है। विवरण के मुताबिक

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 23 विभाग अपने पास रखे हैं। कार्मिक, ऊर्जा,आबकारी, औद्योगिक विकास, सूचना,गृह, राज्य सम्पत्ति,आपदा, नियोजन, पर्यावरण व आयुष जैसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं।

सतपाल महाराज को पूर्व में मिले लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, धर्म संस्कृति के अलावा पंचायती राज, ग्रामीण विकास व भारत नेपाल परियोजना जैसे भारी महकमे दिये गए। चंदन रामदास को परिवहन व समाज कल्याण की अहम जिम्मेदारी दी गयी है।

पूर्व के मुकाबले सुबोध उनियाल को वन,तकनीकी शिक्षा,भाषा व निर्वाचन विभाग ए गए हैं। जबकि रेखा आर्य से पशुपालन हटाते हुए महिला सशक्तिकरण,खाद्य नागरिक आपूर्ति व खेल विभाग की जिम्मेदारी दी है।

नये मंत्रियों में सौरभ बहुगुणा को महत्वपूर्ण पशुपालन,कौशल विकास, गन्ना,चीनी व प्रोटोकाल की जिम्मेदारी दी गयी है।

चंदन रामदास को अल्पसंख्यक, समाज कल्याण व परिवहन की जिम्मेदारी दी गयी है।

पूर्व में विधानसभाध्यक्ष रहे प्रेमचंद अग्रवाल को महत्वपूर्ण शहरी विकास के साथ संसदीय कार्य व पुनर्गठन की जिम्मेदारी से नवाजा गया है।

मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण के अलावा कृषि,ग्राम्य विकास,उद्यान व फलो उद्योग की जिम्मेदारी दी।

पूर्व के मुकाबले सुबोध उनियाल को वन,तकनीकी शिक्षा,भाषा व निर्वाचन विभाग ए गए हैं। जबकि रेखा आर्य से पशुपालन हटाते हुए महिला सशक्तिकरण,खाद्य नागरिक आपूर्ति व खेल विभाग की जिम्मेदारी दी है।

नये मंत्रियों में सौरभ बहुगुणा को महत्वपूर्ण पशुपालन,कौशल विकास, गन्ना,चीनी व प्रोटोकाल की जिम्मेदारी दी गयी है।

चंदन रामदास को अल्पसंख्यक, समाज कल्याण व परिवहन की जिम्मेदारी दी गयी है।

पूर्व में विधानसभाध्यक्ष रहे प्रेमचंद अग्रवाल को महत्वपूर्ण शहरी विकास के साथ संसदीय कार्य व पुनर्गठन की जिम्मेदारी से नवाजा गया है।

मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण के अलावा कृषि,ग्राम्य विकास,उद्यान व फलोद्योग की जिम्मेदारी दी।

डॉ धनसिंह रावत को उच्च शिक्षा के साथ बेसिक व माध्यमिक शिक्षा की भी जिम्मेदारी दी गयी।सहकारिता व चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के साथ संस्कृत शिक्षा जोड़कर कद बढ़ाया गया है। इस प्रकार 51 विभागों का मंत्रियों को बांट दिया गया है 23 विभाग सीएम ने अपने पास रखें है l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad