ब्रेकिंग भवाली: रामगढ़ में मैक्स खाई में गिरी, चाचा भतीजी की मौत चार घायल#

खबर शेयर करें -

 भवाली विशेष संवाददाता रामगढ़ के ग्राम छतौला में शुक्रवार दोपहर एक मैक्स वाहन खराब सड़क पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चाचा और पांच साल की भतीजी की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। विवरण के मुताबिक रामगढ़ के छतौला ग्राम सभा निवासी सूरज अपने मैक्स वाहन में शुक्रवार को परिजनों के साथ रामगढ़ की ओर जा रहा था। दोपहर करीब बारह बजे गांव से कुछ आगे जाते ही एक तीखा मोड़ काटते वक्त मैक्स अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन ऊपर की सड़क से लुढ़ककर नीचे वाली सड़क पर गिर गया।हादसे में चालक सूरज (23) पुत्र बहादुर राम व पीहू (5) पुत्री कांति कुमार की सिर में गम्भीर चोटें लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कपिल देव (44), शंकर राम (55), नीरज (23) व आदित्य (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को नजदीकी एक संस्था के सतोली स्थित अस्पताल ले जाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया गया है। हादसे में दम तोड़ने वाली पांच साल की पीहू चालक सूरज की भतीजी थी। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि घायलों के इलाज के लिए हर संभव मदद की जाएगीl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad