ब्रेकिंग हल्द्वानी: पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का किया खुलासा !18000 नगदी सहित शातिर चोर को दबोचा@

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी स्टाफ रिपोर्टर विगत 23/03/2022 को वादिनी मनप्रीत कौर पत्नी तजिन्दर पाल सिंह निवासी पंजाबी कालोनी कालाढूंगी रोड हल्द्वानी जनपद नैनीताल की तहरीर बाबत दि0 22/03/2022 को पंजाबी कालोनी शिवपुरी सत्यनारायण आश्रम दुकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान के कमरे से 18000/- रू0 चोरी कर ले जाने संबध में तहरीर दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या- 156/2022 धारा 380 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाहीः-
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल उक्त चोरी की घटना का तत्काल अनावरण करने हेतु श्री हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी को निर्देशित किया गया प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव मय पुलिस टीम के द्वारा अभियोग के खुलासे हेतु सुरागरसी -पतारसी एवं सीसीटीवी कैमरों की सहायता से उक्त चोरी की घटना में संलिप्त अभि0 मनीष राठौर पुत्र शिव कुमार राठौर निवासी गली न0 6 रामपुर रोड हल्द्वानी उम्र 32 वर्ष को मय चोरी किये किये माल के साथ 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया अभियोग में धारा 411 भादवि बढोत्तरी गयी ।
वादी:- मनप्रीत कौर पत्नी तजिन्दर पाल सिंह निवासी पंजाबी कालोनी कालाढूंगी रोड हल्द्वानी
गिरफ्तार अभियुक्त:- मनीष राठौर पुत्र शिव कुमार राठौर निवासी गली न0 6 रामपुर रोड हल्द्वानी उम्र 32 वर्ष
अभि0 से बरामदगी मालः- चोरी किये गये कुल 18000/- रू0
पुलिस टीमः-
हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी
– उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव
कानि0 बन्शीधर जोशी
कानि0 इसरार अहमद कोतवाली हल्द्वानी
– कानि0 इसरार नवी कोतवाली हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad