ब्रेकिंग खटीमा: (उधम सिंह नगर) मैं कलयुग बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया; मां को अधमरा कर दिया!

खबर शेयर करें -

उधमसिंह नगर। स्टाफ रिपोर्टर जनपद के खटीमा में कलियुगी बेटे में माता पिता को बेरहमी सेडंडे से पीटा। बेटे की हैवानियत ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। और मां जिंदगी से जूझ रही है। मामला गृह क्लेश का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पुत्र ने अपने भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विवरण के मुताबिक पारिवारिक कलह से गुस्साए बेटे ने डंडे से पीट पीटकर बुजुर्ग पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पति काे बचाने आई मां को भी पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे पुलिस महकमे के साथ ही ग्रामीणों ने सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

श्रीपुर बिछुवा गांव में एक परिवार की होली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। गुरुवार देर रात किसी बात को लेकर 70 वर्षीय धरम सिंह बोरा का अपने पुत्र लक्ष्मण सिंह से विवाद हो गया। बेटा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगा। देखते ही देखते उसने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया।

यह देख जब मां भवानी देवी वहां – बचाओ बचाओ मैं पह पहुंची तो उसने मां को भी नहीं बक्शा। उसने मां के ऊपर भी हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। पड़ाेसियों ने आनन-फानन उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने धर्म सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं मां भवानी देवी का उपचार चल रहा है।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित बेटे लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। होली पर्व से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतक के बेटे श्याम सिंह के विरुद्ध धारा 302, 504, 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। होली के दिन इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर के रख दिया है कि इस कलयुग बैठे हैं इस घटना को अंजाम क्यों दिया पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad