ब्रेकिंग हल्द्वानी: मुखानी पुलिस ने शराब तस्कर की होली के रंग में किया भंग! फिर क्या हुआ…!!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (स्टाफ रिपोर्टर)l मुखानी थाना के तेजतर्रार थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में कोई भी तस्कर बचके नहीं जा रहा है ,होली के पर्व पर एक तस्कर द्वारा सप्लाई करना महंगा बैठ गया और पुलिस ने उसके रंग में भंग कर दिया और उसे जेल के सलाखों के पीछे कर दियाl मजेदार बात यह थी कि तस्कर ने थानाध्यक्ष से हाथ जोड़कर निवेदन किया सर आज तो होली है आज तो छोड़ दो जिस पर तपाक से थानाध्यक्ष ने कहा बेटा पहले जेल की हवा खा लो, फिर होली खेल लेनाl तस्कर मासूम सा चेहरा झुकाए हुआ अपने इस कार्य के लिए पर पछतावा कर रहा थाl और उसने भविष्य में तस्करी करने पर तोबा कीl विवरण के मुताबिक होली पर्व के दृष्टिगत दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु चेकिंग के दौरान पुलिस टीम उप निरीक्षक नीरज चौहान कांस्टेबल अरविंद चंदेल कांस्टेबल कुंदन सिंह के द्वारा भाखड़ा पुल मोड़ से एक व्यक्ति होशियार सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ककराला गुलर भोज थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 27 वर्ष के कब्जे से 80 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या 68/2022 धारा 60(i) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिफ्तार अभियुक्त:- होशियार सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ककराला गुलर भोज थाना थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 27 वर्षl तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट, उप निरीक्षक नीरज चौहान आम्रपाली चौकी,कांस्टेबल अरविंद चंदेल, तथा कुंदन सिंह थेl गौरतलब है कि जब से मुखानी थाना अध्यक्ष दीपक बिष्ट ने कार्यभार संभाला है तब से अब तक चरस गांजा अवैध शराब भारी मात्रा में पकड़ी है और तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और कानून व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था पर भी अंकुश लगाने में काफी हद तक सफलता प्राप्त की हैl


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad