ब्रेकिंग हल्द्वानी: कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह राजस्थान का एक सदस्य गिरफतार, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश , महाराष्ट ,गुजरात, जम्मू कश्मीर , मध्य प्रदेश , हिमांचल प्रदेश, हरियाणा पंजाब आदि जगहों पर चोरी की घटना को दे चुका है

खबर शेयर करें -

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का एक व्यक्ति को किया गिरफतार।
राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश , महाराष्ट ,गुजरात, जम्मू कश्मीर , मध्य प्रदेश , हिमांचल प्रदेश, हरियाणा पंजाब आदि जगहों पर चोरी की घटना को दे चुका है अंजाम ## हल्द्वानी (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ)l गौरतलब है कि विगत 24 फरवरी की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा शहर हल्द्वानी मंगलपड़ाव मुख्य बाजार स्थित दुकानों में सेंधमारी करते हुये कई दुकानों में चोरी को अंजाम दिया गया । जिसमें लाखों रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी हुआ । इस सनसनीखेज घटना के सम्बन्ध में थाना हल्द्वानी में वादी मुकदमा सन्नी नागपाल पुत्र सुमन कुमार निवासी कारखाना बाजार ह ल्द्वानी की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 112/22 धारा 457/380/411 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया थाl इस घटना को नैनीताल के आला अफसरों ने गंभीरता से लेते हुए

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम का गठन किया गया । घटना के खुलासे हेतु पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास व शहर हल्द्वानी में सी0सी0टी0वी0 कैमरों का अवलोकन किया गया एंव सर्विलांस के माध्यम से संदिग्धों की तलाश की गयी , पुलिस द्वारा शहर हल्द्वानी के 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को चैक किया गया जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे जिस पर कार्य करते हुये पुलिस द्वारा 12. मार्च को घटना में लिप्त गैंग के एक सदस्य को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है । घटना में लिप्त उसके अन्य साथी फरार है । जांच में प्रकाश में आया की गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश व उसके साथी राजस्थान के आदिवासी जनजाति से सम्बन्धित है तथा इनके द्वारा राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश , महाराष्ट ,गुजरात, जम्मू कश्मीर , मध्य प्रदेश , हिमांचल प्रदेश, हरियाणा पंजाब आदि राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है । जिनके विरुद्ध इन राज्यों में चोरी के 40 से 50 अभियोग पंजीकृत है । उक्त गैंग द्वारा किसी भी शहर में पहुंचकर दिन के समय रैकी की जाती है और रात्रि में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है । इनके द्वारा कभी भी मुख्य द्वार से अथवा ताले नही तोड़े जाते है । मंगलपडाव बाजार की चोरी में दिनेश के साथ उसकी साथी हरीश चरपोटा व गणेश चरपोटा शामिल थे इस चोरी में प्रत्येक सदस्य के हिस्से में 01 लाख 13 हजार रुपये आये । जांच में यह भी ज्ञात हुआ कि गैंग के सदस्य अन्य राज्यों को जाने के लिये हवाई जहाज से भी सफर करते है तथा चोरी में प्राप्त रूपयो से अय्याशी करते है । हल्द्वानी शहर में उक्त चोरी की घटना में गैंग के हाथ अच्छी धनराशि हाथ लगी थी जिस कारण इनके द्वारा पुनः हल्द्वानी में चोरी की घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया जा रहा था । फरार अभियुक्त हरीश व गणेश की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तः- दिनेश चरपोटा पुत्र छदनु चरपोटा निवासी ग्राम पाडला गणेशीलाल थाना बूंगड़ा जिला बांसवाड़ा राजस्थान
फरार अभियुक्त
हरीश चरपोटा,
– गणेश चरपोटा
अभियुक्त से 50 हजार रुपये नकद , मुकदमा वादी का आधार कार्ड व पैन कार्ड व एक सैंमसंग मोबाइल टच स्क्रीन बरामद हुआ है ।

पुलिस टीम
1 हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी
2- उ0नि0 कश्मीर सिंह चौकी प्रभारी मगंलपड़ाव ( विवेचक)
3- कानि0 जितेन्द्र कुमार थाना हल्द्वानी
4- कानि0 वीरेन्द्र चौहान थाना हल्द्वानी
5- कानि0 इसरार नवी थाना हल्द्वानी
6- किशन चन्द्र शर्मा सर्विलांस सैल
7- कानि0 इसरार अहमद थाना हल्द्वानी
8- कानि0 अनिल गिरी सर्विलांस सैलl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad