लेकिन हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्त 2 चोर पुलिस की हिरासत में!

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी स्टाफ रिपोर्टर आज वादी श्री मोहम्मद शाकीर पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी गांव सिरोलीकला थाना किच्छा उधम सिंह नगर के द्वारा थाना मुखानी आकर तहरीर दी गयी कि दिनांक 6 मार्च की रात्रि में थाना मुखानी क्षेत्र में अज्ञात चोरें के द्वारा दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अजाम दिया गया उक्त तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या 63/22 धारा 457/380 भादवी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। चोरी के खुलासे हेतु दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी के द्वारा तत्काल टीम का गठन किया तथा गठित टीम को पता रसी सुराग रसी, करने एवं आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चैक करने हेतु रवाना किया गया।
मुखानी पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के पूर्व ही सी0सी0टी0वी के माध्यम से तथा छानबीन व पता लगाकर उक्त चोरी की घटना में 02 संलिप्तों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से गल्ले से चोरी किये ₹500 सिक्के व 500 के 4 नोट कुल 2000 रू0 तथा 2 टूटे हुए ताले व दुकानों की आईडी प्राप्त की गयी। घटना में प्रयुक्त 2 किलोग्राम का बांट भी मौके से बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पुख्ता सबूत जुटाये जा रहें हैं तथा संलिप्त उपरोक्तों से जानकारी कर अन्य चोरी की घटनाओं का भी शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

गिरफ्तारी पुलिस टीमः-
– महिला उप निरीक्षक बबीता मेहरा
– उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह नेगी
– कांस्टेबल श्याम सिंह डांगी
कांस्टेबल चालक जगदीश राठौरl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad