बिग ब्रेकिंग रुद्रपुर: शादी समारोह में मर्डर! अपराध का नगर होता जा रहा है मुख्यालय उधम सिंह नगर@

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर(, विशेष संवाददाता ,)।स्थानीय मुख्यालय रुद्रपुर अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है हत्याएं होना आम बात हो गई है विगत रात्रि स्थानीय आहूजा धर्मशाला में शादी में आए एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी जिससे हड़कंप मच गया है पुलिस हत्यारे की खोज कर रही रुद्रपुर फिर एक हत्या से दहल उठा है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात रुद्रपुर में मुख्य बाजार स्थित आहूजा धर्मशाला में विवाह था। बताया जा रहा है कि संजय पाल पुत्र नंद राम 19 वर्षीय निवासी मिल्क रामपुर भी अपने भाई और बहनोई के साथ आया हुआ था। देर रात एक से दो बजे के बीच तीन-चार युवकों से संजय पाल का पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने चाकू से उस पर कई वार कर दिये। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गये। उधर दूसरी ओर युवक की हत्या के बाद विवाह समारोह में अफरा तफरी मच गई । हत्याकांड की सूचना पुलिस को दी गई। देर रात सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में सीओ ने बताया कि हत्यारोपियों की पहचान हो गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इधर आए दिन हो रही वारदातों से नागरिकों में दहशत है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad