बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी: मेडिकल कॉलेज मैं रैगिंग! छात्रों को किया “टकला,” सनसनी मची मचा, कॉलेज प्रशासन के दावों की खुली पोल?

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी( विशेष संवाददाता)l के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर से कथित रैगिंग का मामला सामने आया है कॉलेज प्रशासन के सभी दावों की हवा निकल गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि भविष्य में कभी भी रैगिंग नहीं होगी सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को टकला कर सनसनी फैला दी है, जो अब सुर्खियों में बना हुआ है, इस बार मेडिकल कॉलेज के छात्रों को टकला करवा कर बाजू पीछे कर घुमाया गया है, जैसे वह अपराधियों ? फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों का लाइन में चलने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें छात्रों द्वारा अपना सर झुकाया गया है, सभी छात्रों के बाल कटे हुए हैं इनमें से कुछ छात्र ऐसे हैं जिन्होंने एप्रेन पहना हुआ है और वह अपने कंधे पर बैग लटका कर आगे की तरफ बढ़ रहे हैं, रैगिंग वाले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के हैं, सूत्रों की माने तो छात्रों को बाल कटवाने के निर्देश सीनियर छात्रों ने दिए हैं, जिसे रैगिंग से जोड़कर देखा जा रहा है, इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में मीडिया के द्वारा लाया गया है, इस मामले में वह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अरुण जोशी से बात करेंगी, फिलहाल इस मामले में किसी भी छात्र की तरफ से रैगिंग से जुड़ी कोई भी तहरीर मेडिकल कॉलेज को नहीं दी गई है। साथ ही तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर दूसरी ओर कई बार प्रिंसिपल से संपर्क करने पर उनसे संपर्क नहीं हो सका थाl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad