बिग ब्रेकिंग लाल कुआं : नेताजी ने भावी विधायक बनने के सपने सजाए हुए थे! जनता के फैसला आने से पूर्व ही …पत्नी ने जेल की हवा खिलवा दी@

खबर शेयर करें -

 लाल कुआं (नैनीताल) स्टाफ रिपोर्टर भावी विधायक बनने के सपने सजाए हुए बैठे थे परंतु पत्नी ने अपने पति को जेल की हवा खिला दी हैl अब नेताजी अपना माथा पीट रहे हैंl गौरतलब है कि हल्द्वानी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश चंद्र जोशी ने चुनाव लड़ा था भावी विधायक के सपने देख रहे थे परंतु उसके सपने को उसी की पत्नी ने चूर-चूर कर के रख दिया पुलिस ने जेल की हवा खिला दी है.l नेताजी उमेश चंद्र जोशी के खिलाफ पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाया है. पूरा मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र का है.आरोप है कि निर्दलीय प्रत्याशी उमेश चंद्र जोशी पिछले काफी दिनों से अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहे थे. पति जोशी की हरकतों से परेशान होकर पत्नी अपने मायके बिन्दुखत्ता चली गई. शुक्रवार देर रात जोशी भी अपनी ससुराल पहुंचे और पत्नी के मारपीट की. इस दौरान जोशी ने वहां काफी हंगामा भी किया. आखिर में परेशान होकर पत्नी ने 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी.पुलिस ने जोशी को उसकी पत्नी के शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को शनिवार को जोशी को एसडीएम कोर्ट पेश किया गया है, जहां से कोर्ट ने जोशी को जेल भेज दिया है.l अब नेताजी अपना सर पीट रहे हैं आखिर उन्होंने ऐसा कारनामा क्यों कर दिया जिससे कि वह अब जेल के सलाखों के पीछे हो गए हैं अब देखना यह होगा आगामी 10 मार्च को जनता माननीय निर्दलीय विधायक का भविष्य का फैसला क्या करती हैl जनता का फैसला आने से पूर्व भी उसकी पत्नी ने उनका फैसला जरूर कर दिया हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad