बिग ब्रेकिंग नैनीताल: 2 बच्चे की मां: युवक से फेसबुक में दोस्ती! अंजाम खौफनाक..? मौत $ चौंकने वाले तथ्य सामने आए

खबर शेयर करें -

नैनीताल (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ)l फेसबुक से दोस्ती का अंजाम इतना खौफनाक होगा शायद महिला ने भी नहीं सोचा होगा कि उसका आशिक उसी की चौखट में आकर अपने आप को गोली से उड़ा देगा ,यह सनसनी वारदात आज नैनीताल में हुई जिससे विश्व पर्यटन नगरी नैनीताल में सनसनी फैल गईl गौरतलब है कि

मल्लीताल थाना क्षेत्र में विजिलैंस विभाग में कार्यरत एक व्यक्ति के घर के बाहर एक युवक की लाश बरामद हुई है। युवक के शव के साथ एक देसी तमंचा व कारतूस का एक खोखा भी बरामद हुआ है। मारा गया युवक राजस्थान निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

मामला मल्लीताल क्षेत्र में गोपाला सदन के बाहर का है। यहां आज प्रातः एक युवक की लाश देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। एसएसपी पंकज भट्ट भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।मृत युवक के पास से एक देसी तमंचा कारतूस के खोके भी पड़े मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक की लाश विजिलेंस विभाग देहरादून में कार्यरत अनिल पांडे के घर के बाहर से बरामद हुई है। अनिल के परिवार में उनकी पत्नी हैं, वे पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं, इसके अलावा अनिल के बच्चे भी यहां रहते हैं। इधर पुलिस द्वारा जो छानबीन की गई है वह चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं पुलिस सूत्रों के मुताबिक

म्यूजिक एप पर हुई दोस्ती का अंजाम मौत पर आ कर थमा, दो बच्चों की माँ से मोहब्बत इस कदर बढ़ गई कि आशिक राजस्थान से उत्तराखण्ड आ धमका, मामला नैनीताल में मल्लीताल गोपाला सदन का है जहाँ एक तरफा प्यार में एक युवक ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। एक निजी स्कूल में संगीत शिक्षिका जिनकी उम्र 49 साल है, उसकी राजस्थान के 25 वर्षीय युवक सौरभ पांडे से करीब 4 साल पहले एक म्यूजिक एप पर दोस्ती हुई थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक महिला के एक तरफा प्यार में पागल था, महिला ने युवक को मां के ऑपरेशन की मदद के लिए 5 लाख रुपये भी दिये थे। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक उसे काफी परेशान करने लगा था, इसलिए उसने युवक का नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद कल शाम युवक उसे नैनीताल के बाजार क्षेत्र में दिखा। पीछा करता हुआ वह उसके घर तक आ गया।
रात तीन बजे तक महिला के दरवाजे पर बैठा रहा। इसके बाद कब उसने खुद को गोली मार ली। इस बात की न पड़ोसियों को खबर है, न महिला को। मृतक अविवाहित था आशिकी का भूत इस कदर सवार था कि मैं राजस्थान से नैनीताल तक आ गया था प्रश्न यह उठता है आखिर महिला ने अपने से आधी उम्र के युवक से फेसबुक में दोस्ती क्यों की? दोस्ती का अंजाम देने के पीछे महिला को भी कम दोषी नहीं आंका जा सकता है? बरहाल फेसबुक की दोस्ती कितनी महंगी बैठी है एक का परिवार तो खत्म हो गया है l आगे जांच के बाद क्या निष्कर्ष निकलता है उसके बाद ही कार्रवाई होगीl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad