बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी: जनता जनार्दन के आशीर्वाद से कांग्रेस सरकार बनाएगी, बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा :हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ )lपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेम दावा किया है कि 48 से अधिक सीटें कांग्रेस की आ रही है और कांग्रेस जनता जनार्दन के आशीर्वाद से सरकार बनाने जा रही है आज यशपाल आर्य के आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे उन्होंने कहा कि बीजेपी का राज्य से सूपड़ा साफ हो जाएगा इससे पूर्व भूतपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज कांग्रेस नेता यशपाल आर्य से मिलने उनके आवास पहुंचे, इस दौरान यशपाल आर्य के पुत्र और नैनीताल से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य भी मौजूद रहे, उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रयाग भट्ट भी साथ में थे l
इस दौरान औपचारिक रूप से मीडिया से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है और लोकतांत्रिक पार्टियां जिन्होंने भाजपा के खिलाफ पूरी मजबूती से चुनाव लड़ा है उनको भी वह सरकार आने पर साथ लेकर चलेंगे सभी लोकतांत्रिक ताकतें एक साथ मिलकर अच्छी सरकार चलाएं यही उनकी इच्छा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में लालकुआं विधानसभा सीट पर अब तक पुलिस कर्मियों के पास पोस्टल बैलट नहीं पहुंचे हैं, पोस्टल बैलट नहीं पहुंचने से कई सारे सवाल भी खड़े हो रहे हैं, साथ ही सरकारी कर्मचारियों के पोस्टल बैलट को लेकर भी निर्वाचन विभाग स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहा है ऐसे में आशंका पैदा हो रही है कि कहीं पोस्टल बैलट में कोई गड़बड़ी ना हो जाये। कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने हरीश रावत से हुई मुलाकात पर कहा कि हरीश रावत हमारे बड़े हैं और यह मुलाकात सिर्फ एक शिष्टाचार है, कांग्रेस प्रदेश में 48 सीटें जीतकर मजबूत सरकार बनाने जा रही है।

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है और लोकतांत्रिक पार्टियां जिन्होंने भाजपा के खिलाफ पूरी मजबूती से चुनाव लड़ा है उनको भी वह सरकार आने पर साथ लेकर चलेंगे सभी लोकतांत्रिक ताकतें एक साथ मिलकर अच्छी सरकार चलाएं यही उनकी इच्छा है। वही हरीश रावत ने एक बाद फिर से पोस्टल बैलेट पर सवाल उठाए है, उन्होंने कहा की लालकुआं विधानसभा सीट पर अब तक पुलिस कर्मियों के पास पोस्टल बैलट नहीं पहुंचे हैं, पोस्टल बैलट नहीं पहुंचने से कई सारे सवाल भी खड़े हो रहे हैं, साथ ही सरकारी कर्मचारियों के पोस्टल बैलट को लेकर भी निर्वाचन विभाग स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहा है ऐसे में आशंका पैदा हो रही है l बरहाल आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य व उनके पुत्र की मुलाकात को राजनीतिक के कई मायने निकाले जा रहे हैं कांग्रेस के सत्ता में आने पर उनके सहयोग की भी उपेक्षा की गई हैl सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मतदान संपन्न होने के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस की सरकार हंड्रेड परसेंट बनने की दावा कर रहे हैं ! वहीं कांग्रेस खेमे में भी भारी उत्साह है कि सरकार उनकी बनने जा रही है यह तो आने वाला 10 मार्च ही पता चलेगा की जनता ने किस को बहुमत दिया है l मतदाता खामोश है उसकी ख़ामोशी 10 मार्च को ही पता चलेगी कि इस खामोशी के पीछे क्या रहस्य था?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad