बिग ब्रेकिंग: जसपुर (उधम सिंह नगर) l पत्नी व सास की गला रेतकर निर्मम हत्या से सनसनी फैली! हत्या के पीछे किसी अन्य महिला से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं? पुलिस मामले में जुटी@ हत्या के पश्चात तीनों बच्चों को अन्य स्थान पहुंचाया$

खबर शेयर करें -

जसपुर (उधम सिंह नगर)l (स्टाफ रिपोर्टर)l आज उत्तम सिंह नगर जनपद के महत्वपूर्ण क्षेत्र जसपुर में डबल मर्डर मर्डर से सनसनी पैदा हो गई है हत्या के पीछे महिला से अवैध संबंध बताए जाते हैं जहां डबल मर्डर से क्षेत्र और पुलिस और लोग देहल गए हैं। जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह में डबल मर्डर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जसपुर में एक युवक ने पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। काशीपुर के जसपुर में डबल मर्डर से पुलिस और लोग दहल गए। यहां आरोपी सोनू ने पत्नी निशु देवी (40) और सास जयंती देवी (65) की पाटल से गला रेतकर हत्या कर दी। जिसके बाद से ही आरोपी फरार है। मामले में पुलिस जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। जसपुर के तेजतर्रार कोतवाल जगदीश ने देवी माया देवभूमि माया न्यूज़ हेड अशोक गुलाटी को बताया कि किसी बात को लेकर सोनू ने अपनी पत्नी व सास को गला रेत कर हत्या कर दी थी, अपने तीन बच्चों दो लड़के तथा एक लड़की को हत्या के बाद एक अन्य स्थान पर छोड़ आया थाl हत्या करने के पश्चात उसने अपने जीजा को हत्या करने की सूचना दी थी बताया जाता है कि विगत दिनों एक महिला को घर में लाया था जिस पर बखेड़ा हो गया था बताया जाता है कि मामला रफा-दफा हो गया था हत्या का कारण प्रेम प्रसंग से इनकार नहीं किया जा सकता है पुलिस टीमें में कई जगह छापा मार रही है शीघ्र ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है इधर दूसरी ओर दोहरा हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है और इस हत्याकांड के पीछे विभिन्न चर्चाएं चल रही हैं इसमें हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग तथा अवैध संबंध बताए जा रहे हैंl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad