ब्रेकिंग काशीपुर:आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के नेतृत्व में कुमाऊं क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशियों एवं संगठन पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक हुई, जिसमें भावी रणनीति पर विचार किया गया!

खबर शेयर करें -

काशीपुर । विशेष संवाददाता आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के नेतृत्व में पूरे कुमाऊं क्षेत्र के सभी पार्टी प्रत्याशियों एवं संगठन पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक आज यहां रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या में हुई जिसमें पार्टी की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया ।इस बैठक में जनता का भी आभार व्यक्त किया गया जिसने उत्तराखंड नव परिवर्तन हेतु पार्टी को अपना स्नेह सहयोग और आशीर्वाद दिया है। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्री मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता के अपार प्यार के चलते प्रदेश में 10 मार्च को अप्रत्याशित चुनाव परिणाम आने जा रहे हैं जिनकी कल्पना मात्र से भाजपा और कांग्रेस अभी से बेचैनी महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पूरे ही प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन किया है और चुनावी परिणाम हमारी आशाओं के अनुरूप आने जा रहे हैं। पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं काशीपुर से पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी के सभी क्रांतिकारी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिन-रात जो कड़ी मेहनत की उसके लिए वे सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने विश्वास जताया कि जीत आम आदमी पार्टी की होगी।

आज की इस मंथन बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रामनगर से पार्टी प्रत्याशी शिशुपाल रावत , बाजपुर से सुनीता टम्टा बाजवा, बागेश्वर से बसंत कुमार, गंगोलीहाट से बबीता चंद, सितारगंज से अजय जायसवाल, किच्छा से कुलवंत सिंह ,लोहाघाट से राजेश बिष्ट चंपावत से मदन सिंह महर ,सल्ट से सुरेश चंद बिष्ट ,अल्मोड़ा से अमित जोशी , गदरपुर से जरनैल सिंह काली कालाढूंगी से मंजू तिवारी सहित अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad