ब्रेकिंग लक्सर:आज शहनाई गूंजने वाली थी, कुछ ही घंटों पूर्व मातम पसर गया; दूल्हे की हुई मौत!

खबर शेयर करें -

लक्सर: (विशेष संवाददाता)। जिस घर से बारात निकलने की पूरी तैयारी हो चुकी थी; कुछ ही घंटे पूर्व दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है और उस घर में शहनाई की जगह मातम छा गया है।
विवरण के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की आज शादी होनी थी. पथरी थाना क्षेत्र में युवक की बारात जानी थी. शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी. शादी में ग्रामीणों के अलावा युवक के रिश्तेदार भी आए हुए थे, लेकिन बारात जाने से पहले ही देर रात्रि

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो
गई।

परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया. युवक की मौत के बाद से ही परिजनों में मातम छाया हुआ है. इस दर्दनाक घटना की जब लड़की के परिवारों को पता चला तो, वहां भी कोहराम मच गया.l
सुल्तानपुर चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा ने कहा परिजनों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी.; मिलने पर पुलिस ने गांव में पहुंची तो बताया गया कि युवक की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बरहाल मौत कैसे हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है परंतु जिस लड़के लड़की ने सपने सजाए थे वह सब चकनाचूर हो गए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad