ब्रेकिंग उधम सिंह नगर: :थाना आईटीआई ने किया बड़ी लूट का खुलासा,3 अभियुक्त गिरफ्तार !

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर विशेष संवाददाता विगत दिनों रात को नकाब पोश अज्ञात बदमाशों द्वारा महुआ खेड़ा स्थित बंद पड़ी सूर्या फैक्ट्री में ड्यूटी रत दो सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट कर गार्डों को बंधक बनाकर फैक्ट्री के ट्रांसफार्मर से क्वाइल व तेल निकाल कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया , जिस संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नंबर 58/2022 धारा 342/394 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त संगीन मामले का शीघ्र खुलासा करने हेतु आदेशित किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन व पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में थाना आईटीआई पुलिस द्वारा पतारसी सुरागरसी कर घटना में शामिल तीन अभियुक्त गण (1) महमूद पुत्र मकबूल निवासी लालपुर बक्सौरा थाना कुण्डा जिला उधमसिंहनगर (2) मजीद पुत्र शब्बीर निवासी मेवला थारु थाना टांडा जिला रामपुर (उ0प्र0) (3)- जाकिर उर्फ मुल्ला पुत्र शौकत निवासी लालपुर बक्सौरा थाना कुण्डा जिला उधमसिंहनगर को चेकिंग के दौरान ठाकुरद्वारा मोड़ तिरहा पैगा बॉर्डर से समय करीब 09 बजे रात्रि गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फैक्ट्री से लूटा गया माल बरामद किया गया। गिरफ्तार गिरफ्तार तीनों अभियुक्त गण द्वारा पूछताछ में बताया कि की उनके साथ घटना में अभियुक्त शराफत उर्फ बाबू पुत्र कलुवा निवासी मेवला कला थाना टांडा जिला रामपुर (उ.प्र) भी था। इस घटना को करने के बाद उन चारों द्वारा सरवरखेडा में भी ट्रांसफार्मर से तेल व क्वाइल चोरी किया गया था तथा 04/12/202 को जसपुर के ग्राम मढय्योंवाला में भी सडक किनारे लगे ट्रांसफार्मर का तेल व तांबा क्वाइल चोरी किया गया था।
अभियुक्त गण द्वारा पूछताछ में बिजनौर (उ0प्र0) व उत्तराखण्ड के जसपुर व केलाखेडा में घटना किया जाना व उन मामलों में जेल जाना बताया गया है, जिनकी जानकारी कर आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

(1) महमूद पुत्र मकबूल निवासी लालपुर बक्सौरा थाना कुण्डा जिला उधमसिंहनगर
(2) मजीद पुत्र शब्बीर निवासी मेवला थारु थाना टांडा जिला रामपुर (उ0प्र0)
(3)- जाकिर उर्फ मुल्ला पुत्र शौकत निवासी लालपुर बक्सौरा थाना कुण्डा
जिला उधमसिंहनगर

फरार अभियुक्त

1- शराफत उर्फ बाबू पुत्र कलुवा निवासी मेवला कला थाना टांडा जिला रामपुर (उ.प्र)

बरामद माल

1- घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार
2- ट्रान्सफार्मर की क्वाइल सहित अन्य सामान

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी
2 – उ0नि0 हरविन्द्र कुमार
3- एच सी पी संतोष प्रसाद
4- कानि0 संजीव कुमार
5- कानि0 अमित राणा
6- कानि0 बब्लू गोस्वामी
7- कानि0 महेन्द्र
8- कानि0 रमेश सती

आपराधिक इतिहास महमूद पुत्र मकबूल
1- एफ.आई.आर नं 148/17 धारा392 भादवि थाना कुन्डा
2- एफ.आई.आर नं 56/15 धारा398/401 भादवि थाना काशीपुर
3- एफ.आई.आर नं 60/15 धारा 4/25 Arms act थाना काशीपुर
4- एफ.आई.आर नं 68/15 धारा 379/427/411 भादवि थाना काशीपुर
5- एफ.आई.आर नं 72/15 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना काशीपुर
6- एफ.आई.आर नं 58/22धारा 392/342/411 भादवि थाना आई.टी.आई
7- एफ.आई.आर नं 24/22धारा 379 भादवि थाना कुण्डा

आपराधिक इतिहास मजीद पुत्र शब्बीर*

1- एफ.आई.आर नं 148/17 धारा392 भादवि थाना कुन्डा
2- एफ.आई.आर नं 56/15 धारा398/401 भादवि थाना काशीपुर
3- एफ.आई.आर नं 68/15 धारा 379/427/411 भादवि थाना काशीपुर
4- एफ.आई.आर नं 72/15 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना काशीपुर
5- एफ.आई.आर नं 58/20धारा 392/342/411 भादवि थाना आई.टी.आई.
6- एफ.आई.आर नं 24/22धारा 379 भादवि थाना कुण्डा
7-एफ.आई.आर नं 270/21धारा 379 l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad