बिग ब्रेकिंग: अंग्रेजी शराब विक्रेता सावधान! राजनीतिक दलों की पर्ची पर शराब दी, होगी ऐसी करवाई? दुकान सील हुई, पुलिस की बड़ी कार्रवाई@

खबर शेयर करें -

(अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ की विशेष रिपोर्ट)l जनपद उधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, राजनीतिक दलों के सदस्यों द्वारा पर्ची सिस्टम के माध्यम से की जा रही थी शराब की सप्लाई, टीम द्वारा मौके पर किया शराब का ठेका सील। पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर महोदय द्वारा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था।इसी क्रम में आज एफएसटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार मय टीम एस आई राजेंद्र पंत, कांस्टेबल ललित शर्मा, होमगार्ड महेंद्र पाल के साथ सरकारी वाहन में किच्छा विधानसभा निर्वाचन 2022 पुलभट्टा क्षेत्र में थे। एसआई राजेंद्र पंत को एसओजी रुद्रपुर द्वारा सूचना दी कि किच्छा रोडवेज के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान में राजनीतिक पार्टी के लोग पर्ची देकर शराब ले रहे हैं। इसकी सूचना पर प्रभारी एफएसटी व एसओजी टीम एसआई सुरेंद्र बिष्ट, कानि0पंकज बिनवाल, व कानि0 गणेश पांडे मौके पर पहुंचे तो वहां देखा कि अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर 3 लोग खड़े हैं। जिन्हें दुकान के सेल्समैन ने अंदर से निकाल कर एक अंग्रेजी शराब की पेटी दी तथा उक्त लोगों द्वारा पेटी पैसे के बजाय कुछ पर्ची नुमा चीज उक्त सेल्समैन को दी शक होने पर अंग्रेजी शराब की दुकान की ओर टीम के सदस्य गए तो पेटी लेकर खड़े व्यक्ति गाड़ी से भाग गए। दुकान के अंदर तीन व्यक्ति थे जिन्हें नाम पता मालूम करने पर अपना नाम क्रमशः नवल किशोर पांडे उम्र 26 वर्ष मुकेश डाली उम्र 26 वर्ष मोहन सिंह बताया तीनों बताया कि हम सेल्समैन हैं तीन व्यक्तियों को परिचय देकर अंग्रेजी शराब देने के बारे में पूछा गया तो इधर-उधर की बातें करने लगे तो था। कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया जिसमें देखा गया कि एक व्यक्ति उतरकर प्लास्टिक के कट्टे लेकर मुख्य गेट पर आकर सेल्समैन से बात कर रहा है। 1 पेटी शराब 8PM ले जाते हुए दिखाई दिया जिसने सेल्समैन को एक पर्ची दी सेल्समैन द्वारा पर्ची अपनी जेब में रखी गई। सेल्समैन से इस पर्ची के बारे में पूछा गया तो वह कोई जवाब नही दे पाया जिससे स्पष्ट होता है कि दुकान के सेल्समैन द्वारा राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं को पर्ची पर शराब दी जा रही है। जिससे चुनाव 2022 प्रभावित होने की प्रबल संभावना है। दुकान की डीवीआर को कब्जे में लिया गया तथा दुकान को मौके पर सील किया गया। इधर जैसे ही पुलिस द्वारा दुकान सील किए जाने की सूचना मिली राजनीतिक दलों एवं शराब की दुकान के सेल मैन में हड़कंप मच गया हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad