काशीपुर: दिल्ली विधानसभा की उपसभापति राखी बिरला कल काशीपुर में: मुकेश चावला

खबर शेयर करें -

दिल्ली विधानसभा की उपसभापति राखी बिरला कल काशीपुर में: मुकेश चावला

काशीपुर । संवाददाता दिल्ली विधानसभा की उपसभापति राखी बिरला 2 फरवरी दिन बुधवार, को दोपहर 01 बजे काशीपुर पहुंच रही हैं जो खड़गपुर देवीपुरा में सत्यम पैलेस के सामने एक जनसभा को संबोधित करेंगीं।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला ने यह जानकारी दी है। श्री चावला ने जनता से अनुरोध किया है कि वह कोविड नियमों का पालन करते हुए जनसभा में पहुंचकर राखी बिरला जी के विचार सुने और काशीपुर के नव निर्माण हेतु इस बार झाड़ू से यहां की राजनीतिक गंदगी की सफाई कर आम आदमी पार्टी को सेवा का मौका दें ।यदि जनता ने आप प्रत्याशी दीपक बाली को इस बार अपनी सेवा का एक मौका दे दिया तो निसंदेह वें काशीपुर क्षेत्र की कायापलट कर देंगे और जनता के सपनों का विकसित काशीपुर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे ।बस जरूरत इस बात की है कि इस बार जनता उनको नकार दें जिन्होंने 20 साल से विधायक रहते हुए भी कुछ नहीं किया और उस कांग्रेस को भी मुंह तोड़ जवाब दे जिसने दो दो बार सरकार होने के बाद भी काशीपुर को विकास के बजाय रसातल में पहुंचा दिया। श्री चावला ने बताया कि राखी बिरला जी के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और कार्यकर्ता जी जान से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad