ब्रेकिंग उधम सिंह नगर: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत रुद्रपुर क्षेत्र में पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों द्वारा किया गया फ्लैग मार्च!

खबर शेयर करें -

        उधम सिंह नगर( विशेष संवाददाता)l पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद उधमसिंहनगर व जिलाधिकारी उधमसिंहनगर  के निर्देशन में* आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने व आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत आज कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस व अर्धसैनिक बल एसएसबी के जवानों के साथ संयुक्त रूप से मार्च किया। फ़्लैग मार्च रम्पुरा, बाल्मिकी नगर, भूतबंग्ला, गांधी कालोनी, इन्द्रचोक, गोलमार्केट में निकाल गया व गांधीपार्क में फ़्लैग मार्च का समापन हुआ।  
        इस दौरान संयुक्त टीम द्वारा आमजनमानस को आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शान्तिपूर्वक सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आदर्श आचार संहिता व धारा- 144 सी0आर0पी0सी0 का पालन करने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने, शान्तिपूर्वक चुनाव कराये जाने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने, भय मुक्त व बिना किसी प्रलोभन में आये मतदान करने तथा अवैध शराब/मादक पदार्थों के वितरण सम्बन्धी व अन्य प्रकार की महत्वपूर्ण सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय मजिस्ट्रेट व पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही वर्तमान में कोविड-19 के नये वेरियेन्ट ओमिक्रोन के बढ़ते प्रसार के दृष्टिगत सभी से फेस मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने एवं समय-समय पर हाथों को धोने/सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा कोविड गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन किये जाने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad