ब्रेकिंग उधम सिंह नगर: अधिवर्षता सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कार्मिकों को पुलिस परिवार द्वारा शुभकामनाओं के साथ दी गई भावभीनी विदाई!

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर (विशेष संवाददाता )निरीक्षक नित्यानंद पंत, निरीक्षक उम्मेद सिंह दानू, उ0नि0 हरिनंदन जोशी, उ0नि0वि0श्रे0 लाल सिंह बोरा,ओपी गोविंद राम जी की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमे पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस परिवार के सदस्यों की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिसकर्मियों द्वारा विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनको सपरिवार स्वस्थ्य रहने व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्याओं/सहायता आदि के सम्बन्ध में निः संकोच अवगत कराये जाने के सम्बन्ध में बताया गया।
अधिवर्षता आयु पूर्ण कर रहे पुलिस कार्मिकों द्वारा पुलिस विभाग में अपने अनुभवों को साझा किया गया।

विदाई समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुलिस स्मृति चिन्ह व शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक नगर महोदया व अन्य अधिकारी/कर्म0 गणों द्वारा सेवानिवृत्ति हो रहे कर्मचारी को इस अवसर पर शुभकामनाओं सहित भावभीनी विदाई दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad