बिग ब्रेकिंग रुद्रपुर भाजपा के बागी विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कोई भी माई का लाल आ जाए, मैं नहीं बैठूंगा चुनाव लड़ूंगा! देव भूमि माया न्यूज़ पोर्टल से खास बातचीत@

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर विशेष संवाददाता रुद्रपुर में दो बार के विधायक रहे राजकुमार ठुकराल को इस बार टिकट न दिए जाने के कारण उन्होंने पार्टी से बाय बाय कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी ,उन्होंने कहा कोई भी माई का लाल आ जाए मैं नहीं बैठूंगा और चुनाव लड़ूंगा यह बात उन्होंने देव भूमि माया एडिटर इन चीफ से कहींl गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज हल्द्वानी में भाजपा से बागी हुए गजेंद्र बिष्ट निर्दलीय चुनाव का पर्चा भरा था उन्हें मनाने उनके आवास पर आए थेl नेता बागी हुए नेताओं को मनाने के लिए अपनी टीम लगा दी हैl इसी संदर्भ में देवभूमि माया न्यूज़ पोर्टल द्वारा राजकुमार ठुकराल से पूछे जाने पर कि यदि बीजेपी का कोई बड़ा नेता मनाने आएगा तो बैठ जाएंगे, उन्होंने तपाक से कहा यह हजारों की भीड़ मेरे समर्थन की गवाह है, कोई भी माई का लाल आ जाए मैं नहीं बैठूंगा और चुनाव लड़ूंगा जनता के आशीर्वाद से अभूतपूर्व विजय प्राप्त करूंगाl वहीं दूसरी ओर रुद्रपुर का चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है बीजेपी ने दो बार के विधायक रहे राजकुमार ठुकराल का टिकट काटकर जिला भाजपा अध्यक्ष शिव अरोड़ा को दे दिया था वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी मीना शर्मा मैदान में है श्री ठुकराल के निर्दलीय लड़ने से राजनीति समीकरण उलटफेर कर सकते हैं रुद्रपुर का अब तक के इतिहास में सबसे दिलचस्प चुनाव होने जा रहा है अब देखना यह होगा कि जनता किसके सर पर सेहरा बांध दी हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad