ब्रेकिंग: लाल कुआं मैं पूर्व मुख्यमंत्री “हरदा” को प्रत्याशी बनाए जाने से कांग्रेस की नाराज प्रत्याशी संध्या डालाकोटी! महापंचायत बुलाई#

खबर शेयर करें -


लाल कुआं नैनीताल( विशेष संवाददाता)l पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत को रामनगर से हटकर लाल कुआं में कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज कांग्रेस की नाराज प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने कहा, आज दोपहर में महापंचायत बुलाई गई है अपने समर्थकों की राय के पश्चात आगे की रणनीति तय की जाएगी जिससे हरदा की मुश्किलें बढ़ सकती हैंl उन्होंने क्या कहा आप भी सुने…!


“नारी सीता नारी काली
नारी ही प्रेम करने वाली
नारी कोमल नारी कठोर
नारी बिन नर का कहा छोर,,
हल्द्वानी। कांग्रेस नेत्री एवं 56 लालकुआं विधानसभा की पूर्व में घोषित प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने क्षेत्र की माताओं,बहनों, बुजुर्गों, एवं नौजवान भाइयों से उन्होंने यह कहा..@
मुझे कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया था विगत कई वर्षों से पार्टी के लिए निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में मेहनत करते हुए 12-12 घंटे क्षेत्र में रह कर अपना घर बार छोड़कर हर किसी के सुख दुख में भागीदार बनी, जितना मेरी क्षमता थी उस हिसाब से हर किसी की मदद की कोरोना काल कि विपरीत स्थितियों में हर रोज अपने हाथों से पेकेट बनाकर हज़ारों कमजोर वर्ग़ तक राशन पहुंचाया। कुछ माह पूर्व बिंदुखत्ता में आयी आपदा में जब मेरी आंखों के सामने एक माँ का घर बह गया तब उसी पल अपनी निजी जमीन दान दी परसों मेरे पिता तुल्य दुर्गापाल जी ने मेरा अपमान किया और और अब हरीश रावत जी ने मुझे ठेंस पहुँचाई है। इससे में अपनी आखिरी सांस तक नहीं भूलूंगी। लड़की हूँ लड़ सकती हूं यह नारा देने वाली पार्टी ने मेरा घोर अपमान किया है।

संध्या ने कहा मेरे सेवाभाव में मेरे संघर्ष में मेरे कर्मों में क्या कमी रह गई थी जो मुझे आज इस तरह अपमानित होना पड़ा,मेरी आवाज समाज की हर उन माताओं बहनों की आवाज बनेगी जिन्हें उनके हक से वंचित किया जाता है ।अगर मेरी अपील आपके मन के किसी भी कण को छूती हें तो मेरे खेड़ा,गौलापार स्थित आवास पर आज 27 जनवरी को 1 बजे एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मैं इस क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद लूंगी और आगे की रणनीति तय करूंगी।
जय भारत जय उत्तराखंड
उन्होंने कहा मैं नारी शक्ति के सम्मान में हमेशा मैदान में डटी रहूँगी। इधर आज दोपहर में महापंचायत की बैठक बुलाई गई है इसमें भावी रणनीति तय की जाएगी सूत्रों के मुताबिक निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकती हैं यदि चुनाव लड़ती हैं तो पूर्व मंत्री हरीश रावत की मुश्किलें बढ़ सकती हैंl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad