ब्रेकिंग हल्द्वानी: पत्नी को जमकर पीटा, फिर लगाया अपने को मौत के गले#

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (क्राइम रिपोर्टर)l पहले पत्नी की जमकर पिटाई उसके बाद मौत को लगा लिया गले यह सनसनीखेज वारदात गोला पार में घटी l घटना से आसपास के लोग आश्चर्यचकित रह गए lविवरण के मुताबिक एक व्यक्ति ने पत्नी से मारपीट करने के बाद फांसी के फंदे में झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूर्वी खेड़ा गौलापार निवासी 45 वर्षीय आनन्द सिंह चौहान पुत्र अमर सिंह चौहान लंबे समय से बीमारी से ग्रसित था।
बताया जा रहा है कि आज प्रातः वह 4 बजे उठा और बेवजह अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर परिवारजनों व आस-पास के लोगों ने किसी तरह महिला उसे आनन्द ‌के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले गये। इस बीच घर पर मौजूद आनन्द ने पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। जब उसकी पत्नी अस्पताल से लौटी तो आनन्द का शव फंदे में झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से आसपास के लोग आश्चर्यचकित हैं क्यों कहना कि एक हंसता खेलता परिवार का अंत हो गयाl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad