बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी: मुखानी पुलिस ने मेरठ के अंतरराष्ट्रीय तस्कर से 6000000 हीरोइन, र2.60 लाख की स्मैक सहित दो तस्कर गिरफ्तार ! थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट के नेतृत्व में एक और अद्भुत सफलता@ डीआईजी तथा एसएसपी ने इनाम देने की घोषणा !

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी( अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ)l

मुखानी पुलिस को आज बड़ी सफलता प्राप्त हुई है , विधानसभा चुनाव की आचार संहिता में हल्द्वानी पुलिस पूरी तरीके से एक्टिव है और अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस अपनी नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में आज मुखानी थाना पुलिस ने 541 ग्राम हैरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है, पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने मीडिया को बताया कि पकड़े गए तस्कर मेरठ का रहने वाले हैं, जिनको हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है।
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता में हल्द्वानी पुलिस पूरी तरीके से एक्टिव है और अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस अपनी नजर बनाए हुई है। इसी क्रम में आज मुखानी थाना पुलिस ने हैरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार किए हैं, पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए तस्कर मेरठ के रहने वाले हैं, जिनको पुलिस ने हैरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹60 लाख बताई जा रही है, डीआईजी कुमाऊं की तरफ से टीम को रु 20 हजार और एसएसपी नैनीताल की तरफ से रु10 हजार इनाम की घोषणा की गई हैl

कुमांऊ में होने जा रही बडी ड्रग सप्लाई चेन को एस0एस0पी0 नैनीताल ने तोडा, 01 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, लगभग 60 लाख रूपये की हीरोइन व 2.6 लाख रूपये की स्मैक नैनीताल पुलिस ने की बरामद।

     पंकज भटट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनाताल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु अपने-अपने थाना/चौकी के सभी बैरियरों में सघन चौकिंग अभियान चलाकर अधिक से अधिक मात्रा में नकदी अथवा प्रलोभन देने वाली सामग्री परिवहन करने वाले संदिग्धों के विरूद्व तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो व रोकथाम करने हेतु लगातार तस्करों की धड़पकड़ एवं गिरफ्तारी की जा रही है।*

पुलिस कार्यवाहीः-

श्री हरबंश सिंह, एस0पी0 सिटी हल्द्वानी व श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 22/01/2022 को श्री नितिन लोहनी, सी0ओ0 ऑपरेशन नैनीताल के नेतृत्व में आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत मुखबीर खास की सूचना पर थाना मुखानी पुलिस एवं एस0ओ0जी0 नैनीताल की संयुक्त टीम द्वारा ब्लॉक तिराहे से भगवानपुर रोड को जाने वाले मार्ग पर चैकिंग के दौरान 01 ड्रग तस्कर सोमदत्त पुत्र ओमदत्त प्रकाश निवासी सैनी नियान थाना-फलावदा, जिला-मेरठ, उ0प्र0, उम्र-करीब 53 वर्ष किया गया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 541 ग्राम हेरोइन व 26 ग्राम स्मैक बरामद।

अभियुक्त के विरूद्व थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्याः-31/22, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।

बरामद माल-

  1. गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से 541 ग्राम हीरोईन जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रूपये बरामद।
  2. 26 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत लगभग 2.6 लाख रूपया बरामद।

गिरफ्तार व्यक्तिः- सोमदत्त पुत्र ओमदत्त प्रकाश निवासी सैनी नियान थाना-फलावदा, जिला-मेरठ, उ0प्र0, उम्र-करीब 53 वर्ष ।

पुलिस टीम
1- श्री नितिन लोहनी, सी0ओ0 ऑपरेशन नैनीताल।
2- श्री नन्दन सिंह रावत प्रभारी एस0ओ0जी0 नैनीताल।
3- श्री दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी।
4- उ0नि0 श्री संजय कुमार, थाना-मुखानी।
5- कानि0 नरेन्द्र राणा, थाना-मुखानी।
6- कानि0 नरेन्द्र ढोक्ती, थाना-मुखानी।
7- कानि0 चन्दन नेगी, थाना-मुखानी।
8- कानि0 त्रिलोक गोस्वामी एस0ओ0जी0।
9- कानि0 कुन्दन कठायत एस0ओ0जी0
10-कानि0 अशोक रावत एस0ओ0जी0
11-कानि0 अनिल गिरी एस0ओ0जी0l…….

ईनामी राशी- श्री नीलशे आनन्द भरणे, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूॅ परिक्षेत्र द्वारा पुलिस टीम को 20,000/-तथा श्री पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा 10,000/-हजार रूपये का नगद ईनाम देने की घोषणा की गयी। गौरतलब है कि मुखानी के तेज तर्रार युवा अनुभवी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट जब से कार्यभार संभाला माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है अब तक लाखों रुपए की अवैध शराब तथा स्मैक सहित अपराधियों को सलाखों के पीछे किया हैl श्री बिष्ट की खौफ से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad