बिग ब्रेकिंग चुनावी माहौल: शराब की खपत! लालकुआं थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम से नहीं बच पाए शराब माफिया@ अल्टो कार में तस्करी को जा रहे 10 पेटी अवैध शराब बरामद+

खबर शेयर करें -

कोतवाली लालकुआं पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान अल्टो कार से तस्करी की जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
चुनाव के दृष्टिगत शराब की खेप अवैध रूप से पहाडी क्षेत्रों की ओर ले जाने की थी तैयारी

लाल कुआं (स्टाफ रिपोर्टर)l आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में सघन चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं संजय कुमार के नेतृत्व में कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान शहीद स्मारक रोड के पास से भगवती मंदिर की ओर से आ रही अल्टो कार नंबर यूके 18 डी 7208 को रोककर चेक किया गया तो गाड़ी से 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब तस्करी में पकड़े गए व्यक्ति का नाम सुरेंद्र सिंह बोरा, पुत्र स्वर्गीय श्री त्रिलोक सिंह वोहरा निवासी राजीव नगर बिंदुखत्ता लालकुआं, उम्र 35 वर्ष है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं पर मुकदमा एफ.आई.आर.नंबर 25/2022 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
तस्कर द्वारा बताया गया कि अंग्रेजी शराब को आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान अवैध रूप से बिक्री हेतु पहाड़ी क्षेत्र में ले जाया जा रहा था।

पुलिस टीम में
$उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता लालकुआं
@कांस्टेबल त्रिलोक सिंह मेहता
@ कांस्टेबल राजेश कुमार
@ कॉन्स्टेबल दयाल नाथ
@कांस्टेबल कमल बिष्टl वहीं दूसरी ओर नैनीताल पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ की जा रही चेकिंग एवं गैर कानूनी करने वाले माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ हैl जागरूक नागरिकों का कहना है कि हमेशा आचार संहिता लगी रहे जिससे कि ताबड़तोड़ अपराधियों को दबोचा जा सके और अपराध मुक्त उत्तराखंड हो सकेl

                      
                 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad