अल्मोड़ा: गाजियाबाद से आई बरात दुल्हन को लेकर लौट रही बस खाई में गिरी तीन मरे; 16 घायल ! खुशियां मातम में बदली@

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा (एडिटर इन चीफ अशोक गुलाटी की रिपोर्ट)। आज माहौल खुशनुमा था हंसी खुशी तथा नाच गाने के साथ सआज दुल्हन को विदाई को लेकर आ रहे थे जैसे ही अल्मोड़ा के सभी पहुंचेकि रास्ते में हादसा हो गया पल भर में खुशियां मातम में बदल गई तीन की मौत हो गई 16 अन्य घायल हो गए घायलों का इलाज रामनगर में चल रहा है कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है। पर्वती क्षेत्रों मैं हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज अत्यंत दुखद खबर कुमाऊं के अल्मोड़ा से आ रही है। यहां पौड़ी गढ़वाल से दुल्हन को लेकर गाजियाबाद लौट रही बारातियों की बस खाई में गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में मौके पर लड़के की बुआ और भाई सहित तीन लोगों की मौत हो गई हैं। 16 लोग घायल हो गए है। घायलों को पुलिस व आइटीबीपी जवानों की मदद से राजकीय चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया। जिनका उपचार चल रहा है । वहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शादी के घर में जहां खुशियों का आलम था कुछ ही समय के कोहराम मच गया है। विवरण के मुताबिक अदालती खाल पौड़ी गढ़वाल में कल नंदगांव गाजियाबाद से बरात आई थी। शुक्रवार को दूल्हा पक्ष दुल्हन लेकर वापस लौट रहा था। इस दौरान शंकरपुर चौकी चेकपोस्ट (पौड़ी गढ़वाल) से करीब एक किमी दूर मरचूला से पहले धुमाकोट बुआ खाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस गहरी खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर लोग मौके पर जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस और आईटीबीपी जवानों ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं तीन लोगों की मौत हो गई है। जिनके शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। । मृतक मेंदुल्हे की बुआ शारदा देवी पत्नी बस आनंद भारद्वाज निवासी बी-377 लाजपत नगर साहिबाबाद गाजियाबाद (उप्र), दूल्हे का भाई राकेश शर्मा पुत्र किशोर शर्मा साल्ट व सरिता पत्नी रमेश नारलाई गांव की रामनगर के रूप में हुई है। जबकि अंशुल पुत्र दिनेश चंद्र निवासी ललपा तल्ला, संजय शर्मा व विजय शर्मा पुत्र आनंद बल्लभ शर्मा व उसकी मां मधु शर्मा तथा सुमन पत्नी समय शर्मा अमिथा गांव, दर्शनी पत्नी किशोर चंद्र शर्मा, रेनू ध्यानी पत्नी विनोद ध्यानी पौड़ी गढ़वाल, गीतिका देवी धौलेना, अमन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा, प्रकाश व प्रमोद भारद्वाज पुत्र भारद्वाज झाड़ गांव, मुकेश तिवाड़ी पुत्र मथुरा दत्त तिवाड़ी वलमरा ट्रामाडोल, विनोद ध्यानी पुत्र आनंद ध्यानी सतोटिया बीरोंखाल, आनंद ध्यानी पुत्र रामचरण ध्यानी ढकलगांव खालीडोडा पौड़ी, महेंद्र पुत्र दीप चंद्र राजस्थान तथा प्रमोद पांशरी पुत्र कुशाल माठी घायल हुए है जिनका इलाज चल रहा है। यदि समय पर इलाज नहीं मिल पाता तो कई और भी कई मौत के मुंह में जा सकते थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस व स्थानीय निवासियों ने गहरी खाई से निकालने के लिए भरकर प्रयास किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad