बिग ब्रेकिंग : डीजीपी ने थाना प्रभारी दून नरेंद्र गहलावत को निलंबित करने के आदेश दिया !

खबर शेयर करें -

देहरादून: (विशेष संवाददाता,),! राजधानी देहरादून पुलिस महकमे से बड़ी ख़बर सामने आ रही है । राजधानी दून में थाना प्रभारी क्लेमनटाउन नरेंद्र गहलावत को सीधा डीजीपी अशोक कुमार ने प्रॉपर्टी सम्बन्धी एक गम्भीर विवाद में निलंबित करने के आदेश दिए है। इससे पहले प्रेमनगर थाना इलाके में शातिर बाइकर बदमाश द्वारा की गई लूट मामले में भी तत्कालीन तेज तर्रार ईमानदार एसएसपी अरुण मोहन जोशी द्वारा गहलावत को थाना प्रभारी को थाने से हटा दिया गया था।डीजीपी अशोक के आदेश पर निलंबन से पूर्व चुनाव आयोग से अनुमति भी ली जाएगी। तीन दिनों पहले आयोजित पत्रकार वार्ता में एक पीड़िता ने आरोप लगाया था, कि सैन्य आफिसर का घर ढहा दिया गया है। नेवल आफिसर वी के कपूर की पत्नी सविता कपूर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उनके पति के मामा जी का घर जिसमें वो निवास कर रही थी।अचानक कुछ लोगों ने साजिशन घर को जे सी बी से ढहा दिया है। उन के पति के मामा जी की कोई संतान नहीं थी। इसलिए नेवल आफिसर का परिवार ही यहाँ पर हकदार बना हुआ था। मोहिंदर मलिक की सँपत्ति,पर वो लोग 1996 से निवास कर रहे थे।दरअसल, घर पर उनके जेवरात और नकदी सब कुछ मौजूद था।निवास अवधि में विजली,पानी का बिल भी समय समय पर जमा कर रहे थे। जब वो घर से बाहर नोएडा में निवास कर रही थी, तो उनको खबर मिली कि घर पर डोजर चलवा दिया गया है। आज डीजीपीने थाना प्रभारी को निलंबित करने के आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गयाहै।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad