ब्रेकिंग: काशीपुर को चमकाना है तो इस बार दीपक बाली को वोट दे जनता :गोपाल राय दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आम पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री

खबर शेयर करें -

काशीपुर को चमकाना है तो इस बार दीपक बाली को वोट दे जनता :गोपाल राय

आप के रुप में सशक्त विकल्प मिल जाने से इस बार उत्तराखंड में आएंगे अप्रत्याशित चुनाव परिणाम

काशीपुर । (विशेष संवाददाता‌)। ‌दिल्ली के पर्यावरण मंत्री एवं aam आदमी पार्टी के दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने आज यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुएकहा कि पिछले 21 वर्षों से भाजपा कॉन्ग्रेस के हाथों छली जाती रही उत्तराखंड की जनता मैं इस बार आपआदमी पार्टी के रूपमें मजबूत विकल्प मिल जाने के कारण अंडर करंट हैर देवभूमि के चुनाव परिणाम अप्रत्याशित ढंग से आने जा रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश है उसके बाद आमआदमी पार्टी ने दिल्ली को चमकाने में कमी नहीं छोड़ी जबकि उत्तराखंड तो पूर्ण शासित प्रदेश है इसलिए देवभूमि की जनता को समझना चाहिए की आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की सत्ता में आई तो यहां का विकास मॉडल दिल्ली से भी बेहतर होगा जो पूरे देश के लिए एक

मिसाल बनेगा। वादा करते हैं कि बस एक मौका दीजिए अपनी बातों पर खरे नहीं उतरे तो दोबारा जनता के बीच वोट मांगने नहीं जाएंगे ।उन्होंने तंज कसा कि भाजपा कह रही है कि उसके 5 साल बेमिसाल। क्या 5 साल में 3.3 मुख्यमंत्री बदलना ही बेमिसाल कार्यकाल है ?श्री राय ने कहा कि 11साल तक भाजपा ने 10 साल तक कॉन्ग्रेस इस नवोदित प्रदेश को लूटा। यही कारण है कि ना यहां की जनता को अच्छे स्कूल मिले न साल अस्पताल अच्छी सड़कें ।आज भी माताएं बहने उपचार के अभाव में प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल तक पहुंचते-पहुंचते रास्ते में दम तोड़ देती है ।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन चुनाव आचार संहिता को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने जनता से वर्चुअल संवाद शुरू कर दिया है पूरे प्रदेश में डोर टू डोर कार्यक्रम शुरू हो गए हैं ।कल उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी तो आज संजय सिंहने जनता से वर्चुअल संवाद किया ।श्री राय ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में 25 लाख लोगों ने आम आदमी पार्टी की गारंटियों के तहत रजिस्ट्रेशन कराए हैं पार्टी के निरंतर संपर्क में हैं ।उन्होंने काशीपुर की जनता का आह्वान किया कि इस बार दीपक बाली जी को केवल एक मौका दिया जाए फिर देखिए काशीपुर कैसा चमकता है ।उन्होंने प्रदेश की जनता का भी आह्वान किया किभी इस बार भाजपा कॉन्ग्रेस के बहकावे में कतई ना आए ।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं काशीपुर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी दीपक वाली ने विभिन्न कि जिस तरह है केजरीवाल जी ने पूरे प्रदेश की जनता को विभिन्न गारंटी दी हैं उसी तरह मैंअपने काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी ओर से विकास कार्यों की गारंटी दूंगा ।क्षेत्र में मेरा डोर टू डोर कार्यक्रम शुरु हो चुका है ।आज बसई क्षेत्र में श्री बाली ने घर घर जाकर विकास के जनता से एक मौका देने की अपील की । प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष मुकेश चावला महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक जिला उपाध्यक्ष अमन बाली अभिताभ सक्सैना महानगर युवा अध्यक्ष आकाश मोहन दीक्षित अमित सक्सैना महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता रावत रजनी ठाकुर सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad