बिग ब्रेकिंग उधम सिंह नगर: गुमशुदाओं की तलाश हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन स्माइल में जनपद उधमसिंहनगर को मिला प्रथम स्थान ! 275 गुमशुदाओं को तलाश कर पहुँचाया उनके घर& डीजीपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया@

खबर शेयर करें -


उधम सिंह नगर (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ)l पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माईल अभियान के अर्न्तगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद में गुमशुदाओं की तलाश हेतु 15 सितंबर 2021 से 15- दिसंबर-2021 तक आपरेशन स्माईल अभियान चलाया गया। जिसमें गुमशुदाओ की तलाश हेतु 04 टीमें गठित की गई तथा अभियान मे एण्टी हयूमन टैफिकिंग यूनिट (AHTU) को भी शामिल किया गया।
गठित टीमों द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों में गुमशुदाओ की तलाश हेतु सुरागरसी पतारसी, मोबाइल सर्विलास, सम्भावित स्थानों पर तलाश व अथक प्रयास कर गुमशुदाओं की तलाश की गई। अभियान के दौरान 3 माह के भीतर कुल 275 व्यक्तियों, जिनमे 22 बालक, 47 बालिका, 80 पुरुष तथा 126 महिलाओ को टीम द्वारा बरामद किया गया। उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत कर गुमशुदाओं की तलाश कर उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लाई गई। जिसकी गुमशुदाओं के परिजनों द्वारा भूरी भूरी प्रसंसा की गई व पुलिस मुख्यालय स्तर से भी सराहना की गई। अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad